Monday, July 06, 2026
BREAKING
भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर अमित शाह करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ महिला टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता

मनोरंजन

विवादित वीडियो पर अब Roshan Prince ने मांगी माफी, नछत्तर गिल के गाने का उड़ाया था मजाक

28 जनवरी, 2026 07:36 PM

पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा छिड़ी हुई है। मशहूर गायक रोशन प्रिंस ने आखिरकार वरिष्ठ सिंगर नछत्तर गिल के गाने का मज़ाक उड़ाने वाले वायरल वीडियो पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए अपने वीडियो संदेश में रोशन प्रिंस ने न केवल खेद जताया, बल्कि नछत्तर गिल को अपना सीनियर, स्टार और रोल मॉडल बताते हुए सम्मान भी प्रकट किया।

रोशन प्रिंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा:
“हम आपको बहुत प्यार करते हैं। हमारी बिल्कुल भी मंशा नहीं थी कि आपको नीचा दिखाया जाए या आपकी गायकी को कम आंका जाए। आप हमारे स्टार हो, हमारे बड़े भाई हो। कोई दिन ही ऐसा होता है कि अचानक से गलती हो जाती है। मैं आपका सत्कार करता हूं और आपको अपना रोल मॉडल मानता हूं। मैं अपनी गलती के लिए बहुत शर्मिंदा हूं और आगे से पूरी सावधानी रखूंगा। अगर हमारी किसी भी बात से आप हर्ट हुए हों तो कृपया मुझे माफ कर दें। हम आपकी गायकी का मुकाबला नहीं कर सकते।”

क्या था पूरा मामला?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने गायक मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस एक साथ बैठे नजर आ रहे थे। इस दौरान वे वरिष्ठ गायक नछत्तर गिल के एक भावुक गीत पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में प्रतिक्रिया देते और हंसते दिखाई दिए। हालांकि कुछ लोगों ने इसे मज़ाकिया माहौल का हिस्सा माना, लेकिन बड़ी संख्या में फैंस और संगीत प्रेमियों ने इसे एक वरिष्ठ कलाकार का अपमान बताया।

विवाद बढ़ने के बाद नछत्तर गिल ने भी इंस्टाग्राम के जरिए अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि “वरिष्ठ और स्थापित कलाकारों से ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं की जाती।” उन्होंने यह भी कहा कि तीनों गायक बेहद प्रतिभाशाली और सुरीले कलाकार हैं, लेकिन किसी साथी कलाकार के गाने का मज़ाक उड़ाना ठीक नहीं है।

मामले ने जब तूल पकड़ा और आलोचना बढ़ी, तो सबसे पहले मास्टर सलीम ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी और अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे दिल से माफी चाहते हैं। वहीं अब इसके बाद अब रोशन प्रिंस ने भी आगे आकर अपनी गलती स्वीकार की है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद