Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

पंजाब सरकार के खिलाफ कंप्यूटर अध्यापकों ने निकाली भड़ास, कर दी बड़ी घोषणा

27 जनवरी, 2026 07:31 PM

बटाला : पंजाब के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर अध्यापकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। शिक्षा विभाग में वर्षों से काम कर रहे इन अध्यापकों ने सरकार पर वादाखिलाफी और टालमटोल की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। कंप्यूटर फैकल्टी एसोसिएशन पंजाब ने ‘मिशन 2027’ की शुरुआत करते हुए संघर्ष को राज्यव्यापी रूप देने की घोषणा की है।

एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप कुमार मलूका, जसपाल (फतेहगढ़ साहिब), लखविंदर सिंह (फिरोजपुर), परमवीर सिंह पम्मी, पवन शर्मा (जालंधर), हरचरण सिंह और जतिंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में करीब 6600 कंप्यूटर अध्यापक पिछले लगभग 20 वर्षों से बेहद कम वेतन और बिना किसी पक्की सेवा शर्तों के काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन वादों को भुला दिया गया है।

हर फ्रंट पर सरकार को घेरेंगे कंप्यूटर अध्यापक
नेताओं ने कहा कि ‘मिशन 2027’ के तहत संघर्ष अब किसी एक जिले या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। पंजाब के हर विधानसभा हलके और सरकार के हर सार्वजनिक कार्यक्रम में कंप्यूटर अध्यापक पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे। मंत्री या विधायक जहां भी जाएंगे, वहां अध्यापक काली पट्टियां और बैनर लेकर सरकार की वादाखिलाफी उजागर करेंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #सीएफ_मिशन2027 के नाम से मुहिम चलाई जाएगी, जिसमें अध्यापक अपनी समस्याओं और सरकार की अनदेखी को जनता के सामने रखेंगे।

शिक्षा मंत्री का ‘दिवाली गिफ्ट’ निकला जुमला
अध्यापक नेताओं ने कहा कि 15 सितंबर 2022 को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दिवाली के मौके पर कंप्यूटर अध्यापकों की मांगें पूरी करने का ऐलान किया था। मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि उन्हें विभाग में पक्का किया जाएगा और छठे वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। लेकिन समय बीतने के बावजूद यह घोषणा महज सियासी जुमला साबित हुई है।

क्या हैं कंप्यूटर अध्यापकों की मुख्य मांगें?
अध्यापकों की प्रमुख मांग है कि उन्हें बिना शर्त शिक्षा विभाग में नियमित किया जाए, पंजाब सिविल सेवा नियमों के तहत पूरा वेतन व भत्ते दिए जाएं और छठा वेतन आयोग तुरंत लागू किया जाए। इसके अलावा, जिन कंप्यूटर अध्यापकों की ड्यूटी के दौरान या अन्य कारणों से मृत्यु हो चुकी है, उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए। नेताओं के अनुसार अब तक 100 से अधिक अध्यापकों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार ने उनके परिवारों की कोई सुध नहीं ली। अंत में अध्यापक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे