Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

Punjab में मान सरकार के ‘आप्रेशन प्रहार’ की उड़ी धज्जियां, SSP ऑफिस के बाहर युवक को मारी गोली

28 जनवरी, 2026 07:35 PM

मोहाली : मोहाली जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। एसएसपी कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर मुख्य गेट के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान मृतक की पत्नी भी घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर अचानक मौके पर पहुंचे और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 11 से 15 राउंड फायर किए। युवक को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान उसकी पत्नी भी पास ही मौजूद थी, जो गोली लगने से घायल हो गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। मृतक की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह किसी निजी काम से अपनी पत्नी के साथ मोहाली आया हुआ था।  

पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस की शुरुआती जांच में इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारी सभी संभावित पहलुओं—व्यक्तिगत दुश्मनी, आपराधिक नेटवर्क और अन्य कारणों—को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे