Monday, September 14, 2026
BREAKING
एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, 'चुंबक' में काम करने की बताई खास वजह 'हनुमान अंश' की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, 'उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई' यूपी एफएसडीए के आउटसोर्स बेंच केमिस्टों का नौकरी से हटाए जाने पर प्रदर्शन, बहाली की मांग पीडीए नहीं, एनडीए हर जाति और हर वर्ग के हित के लिए कर रहा है काम : संजय निषाद पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 29 नगर पालिकाएं और 278 ग्राम पंचायतें हॉटस्पॉट घोषित

सेहत

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

14 सितंबर, 2026 12:15 PM

शरीर को फंक्शनल और बीमारियों से दूर रखना है तो ब्रेकफास्ट जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग रोजाना हेल्दी ब्रेकफास्ट खाते हैं उन्हें डायबिटीज होने का खतरा 28 प्रतिशत तक कम हो जाता है तो वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों होने का खतरा भी करीब 27 प्रतिशत तक कम हो जाता है। यहीं सुबह का हेल्दी खाना आपकी एनर्जी को बढ़ाता है। रातभर की लंबी फास्टिंग के बाद जब आप हेल्दी फूड खाते हैं तो इससे बॉडी में एनर्जी रिस्टोर होती है। वहीं बॉडी का सरकार्डियन रिदम भी सही होता है और मेटाबॉलिक प्रोसेस एक्टिव रहता है। इतने सारे फायदों के लिए जरूरी है कि आपका ब्रेकफास्ट हेल्दी और सही न्यूट्रिशन से भरपूर हो। आपके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, फाइबर और दूसरी जरूरी चीजों का पूरा बैलेंस हो और आप वेजिटेरियन हैं तो डॉक्टर के बताए इन 5 ब्रेकफास्ट को खा सकते हैं।


गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए वेजिटेरियन ऑप्शन
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट शुभम वत्स्य ने वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर 5 अलग-अलग तरह के ब्रेकफास्ट ऑप्शन शेयर किए हैं। जो ना केवल स्वाद में भरपूर होंगे बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे हैं।


पनीर भुर्जी और मल्टीग्रेन रोटी
पनीर प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है वेजिटेरियन लोगों के लिए और साथ में मल्टीग्रेन रोटी आपको फाइबर के साथ जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की पूर्ति भी करेगी। इसका कॉम्बिनेशन खाने में भी टेस्टी लगता है। पनीर में 9 अमीनो एसिड है और ये डाइजेशन को स्लो करके लंबे टाइम तक पेट को फुल रखने में मदद करते हैं।


मूंग दाल चीला
ब्रेकफास्ट में दूसरा ऑप्शन जो बेस्ट है वो है मूंग दाल का चीला। जो प्लांट बेस्ट प्रोटीन होने के साथ ही माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की पूर्ति भी करता है। साथ ही ये डाइजेशन के लिए लाइट है और खाने में संतुष्टि देता है। साथ ही आपके डाइजेशन को बिल्कुल स्मूद बनाता है। प्रोटीन कंटेट ज्यादा होने के बाद भी ये पेट और डाइजेशन पर प्रेशर नहीं बनाता।


बेसन पनीर चीला
सुबह की जल्दीबाजी में भी ये ब्रेकफास्ट फटाफट से रेडी हो जाएगा। इसे बनाने के लिए बेसन के साथ पनीर को घिसकर डालें। ये कॉम्पेलक्स कार्ब और प्रोटीन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। जो इंसुलिन लेवल को रेजिस्टेंस रखता है और पूरे दिन की एनर्जी को बनाकर रखता है।


स्प्राउट्स चना और मूंगफली
चौथा ब्रेकफास्ट जो स्वाद और सेहत दोनों देगा वो है स्प्राउट्स चना और मूंगफली। ये दोनों प्रोटीन के साथ ही माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी देते हैं। स्प्राउटिंग की वजह से बायोएविलिबिलटी बढ़ जाती है और जब इसमे मूंगफली डाली जाती है तो एक्स्ट्रा प्रोटीन ऐड होता है और पूरे दिन एनर्जी लेवल को हाई रखना है। वहीं टमाटर, प्याज, नींबू के साथ इसका स्वाद भी लाजवाब लगता है।


ग्रीक योगर्ट विद बेरीज
घर वाली दही के मुकाबले ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा दोगुनी होती है। साथ ही ये गट फ्रेंडली प्रोबायोटिक को देता है जो गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और बढ़ाते हैं। वहीं जब इस योगर्ट में बेरीज को मिलाकर खाते हैं तो साथ में पोटेंट एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं। ग्रीक योगर्ट और बेरीज का कॉम्बिनेशन ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट वेजिटेरियन ऑप्शन है। जिसे हर रोज के रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

वेजिटेरियन हैं तो हर दिन सुबह के नाश्ते में ये 5 ब्रेकफास्ट आपको प्रोटीन, फाइबर, जरूरी न्यूट्रिएंट्स और साथ ही स्वाद भी भरपूर देंगे। तो हेल्दी रहना ज्यादा आसान हो जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व

World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी

World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी

सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण

औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण

नाखूनों से जिद्दी मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए लगाएं ये होममेड क्रीम, 3 दिन में दिखेगा असर

नाखूनों से जिद्दी मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए लगाएं ये होममेड क्रीम, 3 दिन में दिखेगा असर

कब्ज से परेशान है बच्चा? पेट साफ करने में मदद करेंगे ये तरीके

कब्ज से परेशान है बच्चा? पेट साफ करने में मदद करेंगे ये तरीके