Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

गुरदासपुर की SDM गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के गबन पर पुलिस ने हिरासत में ली अधिकारी

17 मई, 2026 07:55 PM

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी और एसडीम अनुप्रीत कौर रंधावा को तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सुबह करीब सात बजे गुरदासपुर स्थित उनकी सरकारी रिहायश पर पहुंचकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है, कि यह गिरफ्तारी करीब 1.63 करोड़ रुपए के कथित गबन मामले में की गई है। सूत्रों के मुताबिक मामला राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे परियोजना के लिए हुए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा हुआ है। आरोप है, कि मुआवजा प्रक्रिया के दौरान वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। उस समय अनुप्रीत कौर रंधावा तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में तैनात थीं। मामले के सामने आने के बाद उन्हें निलंबित भी किया गया था और लंबे समय तक फील्ड पोस्टिंग से दूर रखा गया। करीब आठ साल पुराने इस मामले में जांच लगातार चल रही थी। हाल ही में उन्हें गुरदासपुर में एसडीम के तौर पर नियुक्त किया गया था।

इसके साथ ही उनके पास नगर कौंसिल का अतिरिक्त प्रभार भी था। अनुप्रीत कौर रंधावा पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उस मामले में उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम अनुप्रीत कौर रंधावा को आगे की पूछताछ के लिए गुरदासपुर से तरनतारन ले जा सकती है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट