Tuesday, June 09, 2026
BREAKING
गरीब कल्याण मोदी और नायब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डा. अर्चना गुप्ता विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में सीपीए जोन-II सम्मेलन का आयोजन अंबाला छावनी में बनेगा देश का 165वां एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी उड़ान सेवाएं : अनिल विज मुख्यमंत्री सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह गांवों को विकास की धुरी बनाकर आगे बढ़ रहा है हरियाणा : नायब सिंह सैनी करनाल जिला अस्पताल की नर्सों की स्ट्राइक, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग जल प्रबंधन: अधूरी तैयारियां जनता और किसानों के लिए बन सकती हैं आफत- कुमारी सैलजा विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

सेहत

गर्मियों में ठंडक और पोषण का मेल 'खरबूजे की खीर', जानें बनाने की विधि

09 जून, 2026 12:05 PM

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में लोग परेशान हैं कि क्या खाएं, क्या नहीं? गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाली मौसमी चीजों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में खरबूजे की खीर एक खास मीठा है, जो न सिर्फ स्वाद में हल्की और ताजगी भरी बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. खरबूजे की खीर दूध, चावल और पके हुए खरबूजे के गूदे से तैयार की जाती है. इसका स्वाद हल्का मीठा और क्रीमी होता है, जो गर्मियों में ठंडक का अहसास देता है.

लोग इसे घरों में आसानी से बना सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजा गर्मियों में शरीर के लिए एक प्राकृतिक वरदान माना जाता है. इसमें लगभग 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. गर्मी में जब पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तब खरबूजा इस कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है. इसके अलावा, खरबूजे में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर रखते हैं. फाइबर की मौजूदगी कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है.

स्किन के लिए भी लाभकारी-

आयुर्वेद में खरबूजे को ठंडा प्रभाव वाला फल माना गया है, जो शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक देता है. यह त्वचा के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही यह आंखों की सेहत के लिए भी उपयोगी माना जाता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि खरबूजा कम कैलोरी वाला फल है, जो वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक है. यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए.

कैसे तैयार करें?

खरबूजे की खीर भी फायदेमंद होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालकर उसमें चावल मिलाए जाते हैं और इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर मिठास बढ़ाई जाती है. अंत में पके हुए खरबूजे के गूदा को डालकर मिश्रण को अच्छी तरह पकाया जाता है. तैयार खीर को ठंडा करके फ्रिज में रखा जाता है और परोसते समय इसे केसर और बादाम से सजाया जाता है. गर्मियों में यह खीर न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने का भी काम करती है.

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय

गर्मियों का अमृत: शरीर में पानी और ऊर्जा का संतुलन बनाता है ये खट्टा-मीठा नेचुरल ड्रिंक

गर्मियों का अमृत: शरीर में पानी और ऊर्जा का संतुलन बनाता है ये खट्टा-मीठा नेचुरल ड्रिंक

एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल

एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल

रातभर करवटें बदल रहे हैं? शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

रातभर करवटें बदल रहे हैं? शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन

नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन

टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज

टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज

सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल?

सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल?

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई