Tuesday, June 09, 2026
BREAKING
गरीब कल्याण मोदी और नायब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डा. अर्चना गुप्ता विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में सीपीए जोन-II सम्मेलन का आयोजन अंबाला छावनी में बनेगा देश का 165वां एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी उड़ान सेवाएं : अनिल विज मुख्यमंत्री सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह गांवों को विकास की धुरी बनाकर आगे बढ़ रहा है हरियाणा : नायब सिंह सैनी करनाल जिला अस्पताल की नर्सों की स्ट्राइक, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग जल प्रबंधन: अधूरी तैयारियां जनता और किसानों के लिए बन सकती हैं आफत- कुमारी सैलजा विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

सेहत

गर्मियों का अमृत: शरीर में पानी और ऊर्जा का संतुलन बनाता है ये खट्टा-मीठा नेचुरल ड्रिंक

09 जून, 2026 11:27 AM

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए प्राकृतिक पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय और फायदेमंद है आम पन्ना, जिसे गर्मियों का अमृत भी कहा जाता है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, कच्चे आम से बनने वाला यह पारंपरिक पेय गर्मी में शरीर को तरोताजा रखने का सबसे देसी और असरदार तरीका है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह ड्रिंक गर्मी में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और ऊर्जा का संतुलन बनाए रखता है। भीषण गर्मी में आम पन्ना के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

शरीर हाइड्रेट रखता है: गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। आम पन्ना प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो पानी का स्तर बनाए रखता है।

पाचन सुधारता है: गर्मी में पेट की समस्याएं आम हैं। आम पन्ना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है:- इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं।

गर्मी से राहत:- यह शरीर के अंदरूनी तापमान को नियंत्रित करने में सहायक है और गर्मी लगने, चक्कर आने या थकान महसूस होने पर तुरंत राहत देता है।

आम पन्ना बनाना भी बहुत आसान है। कच्चे आमों को उबालकर, गूदा निकालकर, पुदीना, काला नमक, जीरा और चीनी या गुड़ मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे फ्रिज में रखकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस की बजाय घर का बना आम पन्ना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि पोषण से भी भरपूर है। इसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता।

भीषण गर्मी में, सुबह हो या शाम, किसी भी समय आम पन्ना पीने से ताजगी बनी रहती है और लू का खतरा भी नहीं रहता। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए यह फायदेमंद है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

गर्मियों में ठंडक और पोषण का मेल 'खरबूजे की खीर', जानें बनाने की विधि

गर्मियों में ठंडक और पोषण का मेल 'खरबूजे की खीर', जानें बनाने की विधि

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय

एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल

एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल

रातभर करवटें बदल रहे हैं? शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

रातभर करवटें बदल रहे हैं? शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन

नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन

टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज

टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज

सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल?

सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल?

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई