Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

03 जून, 2026 01:58 PM

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हमारा दिमाग लगातार सोचने से कहीं ज्यादा जानकारी प्रोसेस कर रहा है, जिसका असर शरीर पर तनाव, मांसपेशियों में अकड़न और थकान के रूप में सामने आता है।

मंत्रालय बताता है कि स्ट्रेस गर्दन, कंधों और पीठ में जमा न हो इसके लिए पहले कुछ मिनट रुककर गहरी सांस लेनी चाहिए और खुद को रीसेट करना चाहिए। मंत्रालय ने हल्के-फुल्के योग मूवमेंट्स को अपनाने की सिफारिश की है जो शारीरिक तनाव कम करने, शरीर की मोबिलिटी बढ़ाने और ध्यान को वर्तमान पल में लाने में कारगर होते हैं।

आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए आसान मूवमेंट्स में ट्रंक ट्विस्टिंग, नी मूवमेंट, शोल्डर मूवमेंट और नेक मूवमेंट शामिल हैं। ये सभी मूवमेंट्स बिना किसी उपकरण के कहीं भी आसानी से किए जा सकते हैं। इन आसान अभ्यासों से न सिर्फ शारीरिक थकान कम होती है बल्कि मन भी शांत रहता है। इन आसान मूवमेंट्स को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करें। नियमित अभ्यास से ऊर्जा बढ़ती है, तनाव कम होता है और स्वास्थ्य बेहतर होता है।

ट्रंक ट्विस्टिंग :- कमर को दाएं-बाएं घुमाने वाला यह मूवमेंट पीठ और कमर की अकड़न को दूर करता है। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली होती है और पाचन भी बेहतर होता है।

नी मूवमेंट :- घुटनों को हल्के-हल्के घुमाने या ऊपर-नीचे करने से पैरों और घुटनों की जकड़न कम होती है। लंबे समय तक बैठने वाले लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी है।

शोल्डर मूवमेंट :- कंधों को आगे-पीछे और घुमाकर करने वाला यह अभ्यास कंधों और गर्दन के ऊपरी हिस्से के तनाव को तुरंत कम करता है।

नेक मूवमेंट :- गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे और घुमाकर करने से स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने से होने वाली नेक पेन में राहत मिलती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान