Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

क्या अमेरिका युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार? ट्रंप ने ईरान के पास उतारी पूरी सैन्य ताकत

28 जनवरी, 2026 02:06 PM

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका लगातार अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है और साफ संकेत दे रहा है कि वह किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन ने ईरान के करीब अपनी अब तक की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती की है, जिसे ट्रंप ने “बड़ा आर्माडा” करार दिया है। इस कदम का उद्देश्य तेहरान पर दबाव बनाना और उसे बातचीत के लिए तैयार करना बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद मिडिल ईस्ट में हालात पर पूरी दुनिया की नजरें टिक गई हैं।

दबाव की रणनीति या युद्ध की तैयारी?
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इस सैन्य तैनाती का मकसद सीधे युद्ध नहीं, बल्कि ईरान पर दबाव बनाना है ताकि तेहरान बातचीत की मेज पर आए। हालांकि, जिस पैमाने पर सेना, युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात किए गए हैं, उससे यह साफ है कि अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहता है।

मिडिल ईस्ट में उतारा गया USS अब्राहम लिंकन
अमेरिका ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में अपने सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स में से एक USS अब्राहम लिंकन को तैनात किया है। यह न्यूक्लियर पावर से चलने वाला एयरक्राफ्ट कैरियर है, जिसे अमेरिकी नौसेना की सबसे घातक सैन्य ताकत माना जाता है। इसके साथ कई आधुनिक युद्धपोत भी भेजे गए हैं, जिनमें टोमाहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस जहाज शामिल हैं।

फाइटर जेट्स और हेलिकॉप्टरों की भारी मौजूदगी
USS अब्राहम लिंकन पर कैरियर एयर विंग 9 तैनात है। इसमें अत्याधुनिक हथियारों से लैस कई तरह के विमान शामिल हैं। इनमें
F-35C स्टील्थ फाइटर जेट
F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट मल्टी-रोल फाइटर
EA-18G ग्रोलर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विमान
E-2D हॉकआई निगरानी और कमांड विमान
MH-60 हेलिकॉप्टर

हजारों सैनिक और मिसाइल सिस्टम तैनात
इस पूरे स्ट्राइक ग्रुप के साथ करीब 5700 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। दर्जनों फाइटर जेट्स, निगरानी ड्रोन और लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें इस सैन्य बेड़े का हिस्सा हैं। यह तैनाती अमेरिका की उस रणनीति को दिखाती है, जिसके तहत वह ईरान को साफ संदेश देना चाहता है कि किसी भी टकराव की कीमत भारी पड़ सकती है।

मिडिल ईस्ट पर टिकी दुनिया की नजर
अमेरिका की इस बड़ी सैन्य तैनाती के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और गहरा गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में हालात और संवेदनशील हो सकते हैं। अब देखना यह होगा कि यह शक्ति प्रदर्शन बातचीत की राह खोलता है या हालात और बिगड़ते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर