Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

कोरोना काल से भी खतरनाक होने वाला है युद्ध, पुतिन बोले, संघर्ष में शामिल पक्ष भी नहीं बता सकते, आगे क्या होगा

27 मार्च, 2026 12:25 PM

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इजरायल-अमरीका और ईरान युद्ध पर बड़ा बयान सामने आया है। पुतिन ने कहा है कि अब आगे जो होगा…कोई नहीं बता सकता क्या होने वाला है। ये युद्ध अब ‘कोरोना काल’ से भी खतरनाक होने वाला है। पुतिन ने मौजूदा ईरान युद्ध की स्थिति को कोरोना महामारी से भी बदतर करार दिया। उन्होंने कहा कि ईरान संघर्ष में शामिल पक्ष भी यह नहीं बता सकते कि आगे क्या होगा, क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था तेजी से दरक रही है। पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान-युद्ध की वर्तमान स्थिति को काफी विशेषज्ञ कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर मान रहे हैं। हालात यह हैं कि ईरानी संघर्ष के प्रतिभागी भी अगले घटनाक्रम की भविष्यवाणी नहीं कर सकते।

पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध तेज हो गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़, तेल निर्यात में व्यवधान और मिसाइल हमलों ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी पक्ष-चाहे अमरीका हो, इजरायल हो या ईरान…युद्ध के पूर्ण परिणामों का अनुमान नहीं लगा सकता। पुतिन ने अप्रत्यक्ष रूप से अमरीका की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इस संघर्ष ने दुनिया को अनिश्चितता के गहरे समुद्र में धकेल दिया है। विश्लेषकों के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने या गंभीर रूप से प्रभावित होने से विश्व के 20 प्रतिशत तेल परिवहन प्रभावित हो सकता है। इससे यूरोप, एशिया और अफ्रीका में तेल की कमी, महंगाई और आर्थिक मंदी का खतरा बढ़ गया है।

रूस ने यूएन को यूक्रेन के अत्याचारों की रिपोर्ट सौंपी

मॉस्को। रूस ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा रूसी युद्धबंदियों पर किए गए अत्याचारों के संबंध में दो रिपोर्टें सौंपी हैं। रूस के विदेश मंत्रालय में यूक्रेन शासन के अपराधों पर विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने यह जानकारी दी है। श्री मिरोशनिक ने कहा कि हमने अत्याचारों पर दो रिपोर्टें सौंपी हैं, जिनमें युद्धबंदियों पर किए गए अत्याचारों के संबंध में तीसरे जेनेवा सम्मेलन के उल्लंघन का जिक्र है। हमने अकाट््य सबूत पेश किए हैं: प्रत्यक्ष बयान और उन लोगों के हवाले, जो यूक्रेनी कैद से लौटकर आए हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें