Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मॉनसून से पहले सीवरेज की समय पर सफाई, सख्त निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश

30 अप्रैल, 2026 07:43 PM

चंडीगढ़ : उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय निकाय से संबंधित कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त उपायुक्तों (जी एंड यूडी) को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम की समय पर और योजनाबद्ध तरीके से सफाई तथा गाद (कीचड़) निकालने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मॉनसून सीजन से पहले तैयारियों पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि यदि समय पर गाद नहीं निकाली जाती, तो शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो जाता है, सीवर ओवरफ्लो होने लगते हैं, यातायात बाधित होता है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियों से बचने और ड्रेनेज प्रणाली के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाने चाहिए।

श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि सीवर की सफाई और गाद निकालने के लिए पहले ही ठेके दिए जा चुके हैं और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्य तुरंत शुरू करें और मॉनसून शुरू होने से पहले निर्धारित समय-सीमा के भीतर इन्हें पूरा करें। उन्होंने निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

सीवर से समय पर गाद निकालने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि इससे वर्षा के पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित होता है, भारी बारिश के दौरान जलभराव के जोखिम में काफी कमी आती है और सीवर लाइनों के ओवरफ्लो को रोका जा सकता है, जिससे शहरों में स्वच्छता बनी रहती है। यह डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी जलजनित बीमारियों के प्रसार को कम करने में भी सहायक है।

सीवरेज की नियमित सफाई से इसके बुनियादी ढांचे की समग्र कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रहती है। इससे सड़कों और सार्वजनिक संपत्ति को खड़े पानी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। यह सुचारू यातायात सुनिश्चित करता है और बारिश के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करता है। इससे विशेषकर घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में बेहतर जनस्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है। सफाई संबंधी समस्याओं के अग्रिम समाधान से आपातकालीन रखरखाव पर होने वाले खर्चों में भी कमी आती है।

मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों की सख्त और निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जवाबदेही पर जोर देते हुए उन्होंने प्रगति और की गई कार्रवाई के बारे में विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द उनके कार्यालय में जमा करने के आदेश दिये।

राज्य के नागरिकों की भलाई के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि आगामी मॉनसून सीजन के दौरान पंजाब के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट