नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वल्र्ड कप 2024 का खिताब जीते तीन दिन हो गए हैं। पर बाउंड्री पर सूर्या द्वारा डेविड मिलर के लपके गए अविश्वसनीय कैच की चर्चा अभी भी नहीं रुकी। अगर सूर्या वो कैच नहीं लपकते। तो शायद भारत यह वल्र्ड कप भी नहीं जीतता। आखिरी ओवर में अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। भारत के लिए फाइनल ओवर हार्दिक डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर मिलर ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से हवाई फायर किया। लगभग उस गेंद पर छक्का लग गया था, लेकिन भागते हुए सूर्या आए। उन्होंने गेंद को लपका। फिर उन्हें लगा कि वह अपना बैलेंस खो रहे हैं। तो उन्होंने गेंद को हवा में उछाला। बाउंड्री के बाहर गए। वापस बाउंड्री के अंदर आए और एक शानदार कैच लपक लिया।
हर जगह इस कैच की ही चर्चा है। हालांकि इस कैच को लेकर थोड़ा विवाद भी हो रहा है। क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि कैच लपकते समय सूर्या के पैर बाउंड्री रोप पर टच हुआ था। इस पूरे मामले पर अब साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी शॉन पोलॉक ने भी बयान दिया है। साउथ अफ्रीका के दिग्गज शॉन पोलॉक ने कहा, कैच ठीक था। कुशन नहीं हिला था। यह खेल में होता है। इसका सूर्या से कोई लेना-देना नहीं था। वह कुशन पर खड़ा नहीं था। शानदार स्किल का प्रदर्शन।