Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

कुलदीप आए, तो शार्दुल होंगे बाहर, बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

30 जून, 2025 01:32 PM

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। लीड्स टेस्ट में पांच विकेट से हार के बाद हार का ठीकरा विशेष रूप से गेंदबाजी पर फोड़ा गया था। खासतौर पर चौथी पारी में भारतीय गेंदबाजी की पोल तब खुल गई, जब वो 371 रन के विशाल लक्ष्य को भी डिफेंड नहीं कर पाए। अब खबर है कि बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप में तीन बड़े बदलाव हो सकते हैं। एक रिपोर्ट की मानें, तो जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंग। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में रखा जा सकता है। बता दें कि अर्शदीप ने अब तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है, लेकिन काउंटी चैंपियनशिप की वजह से इंग्लैंड में खेलने का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं।

अर्शदीप को नेट्स में नई और पुरानी गेंद से भी अभ्यास करते देखा गया है। चूंकि दोनों तरफ स्विंग करवाना अर्शदीप की ताकत है, इसलिए इंग्लैंड की परिस्थितियों में दूसरे टेस्ट के लिए उनका चयन कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। इस बीच एक और बड़ा अपडेट सामने आया है कि शार्दुल ठाकुर का भी प्लेइंग इलेवन से पत्ता साफ हो सकता है, जिन्होंने पहले टेस्ट में दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ पांच रन बनाए और केवल दो विकेट लिए थे। उनकी जगह स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाया जा सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा फिट नहीं हुए तो आकाशदीप खेलेंगे

खबरों की मानें तो प्रसिद्ध कृष्णा भी हल्की चोट से जूझ रहे हैं, वह अगर समय रहते फिट नहीं हो पाए, तो आकाशदीप भी प्लेइंग इलेवन में चुने जा सकते हैं। पहले टेस्ट में करुण नायर और साई सुदर्शन दोनों पारियों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इसके बावजूद माना जा रहा है कि उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर नहीं बैठाया जाएगा। नायर ने दोनों पारियों में 20 रन और सुदर्शन ने सिर्फ 30 रन बनाए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी