Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

किसी भी हालत में ग्रीनलैंड अमेरिका के पास होगा : ट्रंप

12 जनवरी, 2026 11:40 AM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ग्रीनलैंड को अपने अधिकार में लेगा। उनका कहना है कि अगर अमेरिका ऐसा नहीं करता है तो रूस या चीन इस रणनीतिक इलाके पर कब्जा कर सकते हैं।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “अगर हम ग्रीनलैंड नहीं लेंगे, तो रूस या चीन ले लेंगे और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।” उन्होंने कहा कि वह बातचीत के जरिए समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन उनका मानना है कि ग्रीनलैंड को अमेरिका के पास आना तय है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें सौदा करना अच्छा लगेगा क्योंकि यह आसान है, लेकिन किसी भी हालत में ग्रीनलैंड हमारे पास होगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इसके लिए सैन्य कार्रवाई की जाएगी, तो उन्होंने कहा कि अमेरिका का ध्यान सिर्फ ग्रीनलैंड को अपने अधिकार में लेने पर है। उन्होंने साफ कहा कि बात लीज पर लेने या थोड़े समय के लिए रखने की नहीं है, बल्कि पूरी तरह मालिक बनने की है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि इससे नाटो को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि नाटो को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है और अब उसके सदस्य देश अपने सकल घरेलू उत्पाद का पांच प्रतिशत तक खर्च कर रहे हैं। ग्रीनलैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि वहां की सुरक्षा बहुत कमजोर है। उन्होंने कहा कि वहां लगभग नाममात्र की रक्षा है, जबकि आसपास रूसी और चीनी युद्धपोत और पनडुब्बियां मौजूद हैं।

उनका कहना था कि सिर्फ अमेरिकी सेना की मौजूदगी काफी नहीं है। ट्रंप ने कहा, “आपको मालिकाना हक चाहिए। आपको सच में टाइटल चाहिए, जैसा कि रियल एस्टेट बिजनेस में कहते हैं।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या डेनमार्क को ग्रीनलैंड के लिए कोई औपचारिक प्रस्ताव दिया गया है, तो ट्रंप ने कहा कि अभी ऐसा नहीं किया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड को इस समझौते के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

ग्रीनलैंड, डेनमार्क के अधीन एक स्वायत्त क्षेत्र है। यह इलाका आर्कटिक क्षेत्र में स्थित होने के कारण रणनीतिक रूप से बहुत अहम माना जाता है, खासकर उभरते शिपिंग रूट और मिलिट्री कॉरिडोर के पास होने के लिहाज से।

अमेरिका की वहां पहले से ही सैन्य मौजूदगी है। आर्कटिक क्षेत्र में रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों के कारण इस इलाके की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर