Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

किसी भी हमले को ‘पूरी तरह से युद्ध’ मानेंगे, ईरान की ट्रंप को कड़ी चेतावनी

24 जनवरी, 2026 08:29 PM

तेहरान। ईरान ने कहा है कि वह अपनी जमीन पर किसी भी हमले को ‘पूरी तरह से’ एक युद्ध मानेगा और यथासंभव सख्ती से जवाब देगा। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह बात कही है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “हम इस बार किसी भी हमले को हमारे खिलाफ पूरी तरह से युद्ध मानेंगे, चाहे वह सीमित, असीमित, सर्जिकल, काइनेटिक या कुछ और हो। हम जितना संभव हो उतनी सख्ती से इसका जवाब देंगे।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि बड़ी संख्या में अमेरिकी सैन्य जहाज ऐहतियात के तौर पर ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को विकसित करना जारी रखने की कोशिश करता है तो वह ईरान पर हमलों का समर्थन करेंगे। उन्होंने हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी ईरान को एक ‘शक्तिशाली हमले’ की धमकी दी थी। उन्होंने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच यह भी कहा कि उनका मानना है कि इस्लामिक गणराज्य को नये नेतृत्व की जरूरत है।

ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और एक “विशाल बेड़ा” खाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “मैंने कहा, अगर आप (प्रदर्शनकारियों को) फांसी देते हैं, तो आप पर पहले से कहीं ज़्यादा ज़ोरदार हमला होगा। इसके आगे ईरान परमाणु ठिकानों पर किये गये हमारे हमले मामूली नज़र आयेंगे। हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है। शायद हमें इसके इस्तेमाल की जरूरत न पड़े, लेकिन हम देखेंगे।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग