Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

अमेरिका के दबाव में 9000 ISIS आंतकी सीरिया से इराक ट्रांसफर, चलेगा मुकदमा

25 जनवरी, 2026 08:20 PM

इराक सरकार ने स्पष्ट किया है कि सीरिया की जेलों और हिरासत शिविरों से इराक लाए जा रहे इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों पर देश की अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा। यह फैसला अमेरिका की मध्यस्थता से चल रहे कैदियों के स्थानांतरण के बीच लिया गया है। इराक की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने यह घोषणा सुरक्षा और राजनीतिक नेतृत्व की उच्चस्तरीय बैठक के बाद की। बैठक में उन करीब 9,000 आईएस कैदियों के स्थानांतरण पर चर्चा हुई, जो 2019 में आईएस की हार के बाद से सीरिया में बंद थे।

दरअसल, पिछले महीने सीरिया में नई सरकार की सेनाओं ने कुर्द-नेतृत्व वाले बलों को पूर्वोत्तर इलाकों से हटा दिया। यही कुर्द बल, जो कभी अमेरिका के करीबी सहयोगी थे, वर्षों से आईएस कैदियों को जेलों और कैंपों में सुरक्षित रखे हुए थे।सीरियाई सेना ने अल-होल कैंप पर कब्जा कर लिया, जहां हजारों महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं, जो आईएस आतंकियों के परिवार माने जाते हैं। इसके अलावा, शद्दादेह कस्बे की एक जेल भी सेना के नियंत्रण में आई, जहां संघर्ष के दौरान कुछ कैदी भाग निकले थे, हालांकि बाद में कई को फिर पकड़ लिया गया।

इन घटनाओं के बाद यह डर बढ़ गया कि आईएस अपने स्लीपर सेल फिर से सक्रिय कर सकता है या कैदी भागकर इराक की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। इसी कारण इराक ने कैदियों को अपने देश लाकर उन पर कार्रवाई करने का फैसला किया।इराकी न्याय परिषद ने कहा कि इराक पहुंचने के बाद आतंकवाद के आरोप झेल रहे आईएस कैदियों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी और फिर देश की अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा।

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार से कैदियों को हवाई मार्ग से इराक लाने की प्रक्रिया शुरू की। रविवार को 125 कैदियों को और लाया गया। अब तक कुल 275 आईएस कैदी इराक पहुंच चुके हैं। दमिश्क और वॉशिंगटन दोनों ने इराक के इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं, इराकी संसद भी सीरिया की स्थिति और सीमा सुरक्षा पर चर्चा के लिए बैठक करने जा रही है। हालांकि आईएस को इराक में 2017 और सीरिया में 2019 में हराया जा चुका है, लेकिन उसके स्लीपर सेल अब भी दोनों देशों में घातक हमले कर रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए इराक किसी भी तरह की ढील नहीं देना चाहता।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर