Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

काश! कभी भारत को विश्वकप में हरा पाते

27 मई, 2024 03:33 PM

कराची: शाहिद अफरीदी अपने क्रिकेट जीवन में कौन सा लम्हा सबसे ज्यादा मिस करते हैं? इस सवाल के जवाब में पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर का पुराना दर्द छलक उठा। अफरीदी को आज भी इस बात का मलाल है कि वह भारत को आईसीसी टूर्नामेंट्स में हरा नहीं पाए। भारत-पाकिस्तान की राइवलरी क्रिकेट के मैदान पर जगजाहिर है। एक लंबे अरसे तक आईसीसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का दबदबा रहा है। भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट्स, खासतौर पर वनडे वल्र्डकप के सभी मैचों में पाकिस्तान को शिकस्त दी है। टी-20 विश्वकप में एंबेसडर की भूमिका निभा रहे शाहिद अफरीदी ने आईसीसी से बातचीत में अपने मन की बात कही। उनसे पूछा गया था कि अगर वह समय को पीछे कर सकें, तो कौन से पल में जाना चाहेंगे। शाहिद अफरीदी ने इसका बेहद दिलचस्प जवाब दिया। अफरीदी ने कहा कि अपने क्रिकेट के दिनों में बहुत सारी अचीवमेंट्स मिलीं। मैंने बहुत सारा क्रिकेट खेला और ढेर सारा अनुभव हासिल किया। आगे अफरीदी ने कहा कि लेकिन हम वल्र्डकप में भारत को कभी हरा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। हालांकि बाद में दुबई में पाकिस्तान ने भारत को हराया।

मैं इसको लेकर जज्बाती हो जाता हूं कि काश मैं भी इस टीम का हिस्सा होता। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व आल राउंडर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के दो जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का दूत बनाया है। अफरीदी ने 2009 में पाकिस्तान की टी-20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसको लेकर अफरीदी ने कहा था कि आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप मेरे दिल के काफी करीब है। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से 2009 में ट्रॉफी जीतने तक मेरे करियर के कुछ अहम पल इसी मंच पर खेलते हुए बने हैं। मैं इस चरण का बतौर दूत हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जिसमें हम पहले से कहीं अधिक टीमें, अधिक मैच और यहां तक कि ज्यादा रोमांच देखेंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए