Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

काउंटी क्रिकेट में पुजारा का धमाल, जड़ा शतक

05 मई, 2024 04:44 PM

लंदन। काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू के मैच में दूसरे दिन ससेक्स के लिए खेलते हुए भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद (104) रनों की शतकीय पारी खेली। यह तीन सत्र में ससेक्स के लिए उनका नौवां शतक है। मैच में पुजारा के अलावा टॉम हेंस, टॉम एल्सॉप और जेम्स कोल्स ने भी अर्धशतक लगाए। ससेक्स ने डर्बीशायर के साथ खेले जा रहे मुकाबले में अब तक पांच विकेट पर 357 रन बना लिया है और उन्हें पहली पारी में 111 रनों की बढ़त मिल चुकी है। दिन के आखिर में लुईस रीस ने ससेक्स के दो विकेट लेकर डर्बीशायर को मैच में बनाए रखा है।

ससेक्स को शुरुआत में एक विकेट गवां दिया था, लेकिन उसके बाद डर्बीशायर की गेंदबाज़ी में निरंतरता की कमी साफ़ तौर पर दिखी। हेंस ने केवल 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और एल्सॉप के साथ उन्होंने 90 रनों की साझेदारी की थी। पुजारा ने दो साल पहले इसी मैदान पर दोहरा शतक लगाया था और उन्हें बल्लेबाज़ी के लिए आता देखना डर्बीशायर के लिए चिंता की बात थी।

शाम के सत्र में ससेक्स ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी थी। पुजारा ने 74 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इतनी ही गेंदों में कोल्स का भी अर्धशतक बनाया। दोनों के बीच 141 रनों की साझेदारी हुई। पुजारा ने 158 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मैच के पहले दिन ब्लेयर टिकनर ने करियर सर्वश्रेष्ठ 47 रनों की पारी खेलते हुए डर्बीशायर को 246 के स्कोर तक पहुंचाया था। टिकनर ने नौवें विकेट के लिए जैक मोर्ले के साथ मिलकर 68 रनों की अहम साझेदारी की थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए