Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

खेल

कब से मिलेंगी धर्मशाला मैच की टिकटें, जानिए

24 अप्रैल, 2024 10:54 AM

धर्मशाला: इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल के दो अहम मुकाबलों के लिए ऑनलाईन पेटीएम इनसाइडर में टिकट बिक्री 25 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। धर्मशाला स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी व किंग कोहली की टीमों के मेज़बान पंजाब किंग्स के साथ मुकाबले होने हैं। ऐसे में धोनी व विराट के प्रसशंकों सहित आईपीएल क्रिकेट के शौकीन भी मैचों के टिकट बिक्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक धर्मशाला में होने वाले मैचों के टिकटों के दाम अब तक तय नहीं हो पाए हैं। आईपीएल फ्रेंजाइजी की ओर से ही 25 अप्रैल को बैठक कर मूल्य फाइनल किए जाएंगे और शाम तक बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के तहत टिकट पेटीएम इनसाइडर पर ऑनलाइन बुक होंगे। धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच पांच मई को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।

जबकि दूसरा नौ मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस बारे में बात करने पर एचपीसीए के सह-सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि टिकटों की बिक्री फ्रेंजाइजी की ओर से दो दिनों में शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन काउंटर खोलने को लेकर भी प्रोपजल रखा जा रहा है। उधर, एचपीसीए के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि टिकटों की बिक्री 25 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि टिकटों के दाम फ्रेंचाइजी तय करेगी, साथ ही गुरुवार को शाम तक बिक्री भी ऑनलाइन शुरू हो जाएगी।

पिछले साल 750 रुपए में थी सबसे सस्ती एंट्री

पिछले साल आईपीएल में टिकट की सबसे कम कीमत 750 रुपए थी। आईपीएल के ऑफलाइन कांउटर स्टेडियम में लगाने का निर्णय भी फ्रेंजाइजी का ही रहेगा। ऐसे में ऑफलाइन टिकट का इंतजार करने वाले दर्शकों को भी बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी लेने के लिए स्टेडियम के बाहर मैच तीन से चार दिन पहले टिकट काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ