Thursday, March 19, 2026
BREAKING
ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’ वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 2,500 अंक टूटा फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

दुनिया

कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी

19 मार्च, 2026 08:16 PM

इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पार्स गैस फील्ड पर भीषण हमला किया है। साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड मानी जाती है। वहीं, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कतर की मेन गैस फैसिलिटी पर बड़ा हमला किया है। ईरान के इस हमले में कतर को भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी सामने आई है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका बिना इजरायल की मदद या सहमति के ही ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत से उड़ा सकता है, जितनी उसने पहले कभी नहीं देखी होगी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि उन्हें इजरायल की ओर से किए गए हमले के बारे में कुछ नहीं पता था। ट्रूथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “मिडिल ईस्ट में जो हुआ, उससे गुस्से में इजरायल ने ईरान में दक्षिण पार्स गैस फील्ड नाम की एक बड़ी फैसिलिटी पर हिंसक हमला किया है। पूरे इलाके का एक छोटा सा हिस्सा ही प्रभावित हुआ है। अमेरिका को इस खास हमले के बारे में कुछ नहीं पता था और कतर किसी भी तरह से इसमें शामिल नहीं था और न ही उसे इस बात का कोई अंदाजा था कि ऐसा होने वाला है।”

ट्रंप ने कहा है कि इजरायल साउथ पार्स फील्ड पर और हमला नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “बदकिस्मती से ईरान को या साउथ पार्स हमले से जुड़ी कोई भी जरूरी बात नहीं पता थी और उसने गलत तरीके से कतर की एलएनजी गैस फैसिलिटी के एक हिस्से पर हमला कर दिया। इजरायल बहुत जरूरी और कीमती साउथ पार्स फील्ड पर कोई और हमला नहीं करेगा।”

वहीं कतर पर ईरान के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीधा कहा है कि अगर ईरान कतर पर हमला करता है तो अमेरिका उसकी रक्षा के लिए ईरान को जवाब देगा। उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अमेरिका, इजरायल की मदद या सहमति के बिना, पूरे साउथ पार्स गैस क्षेत्र को इतनी ताकत से उड़ा देगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा। मैं इस स्तर की हिंसा और तबाही की इजाजत नहीं देना चाहता, क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर लंबे समय तक असर पड़ेगा, लेकिन अगर कतर के एलएनजी पर फिर से हमला होता है, तो मैं ऐसा करने में हिचकिचाऊंगा नहीं।”

वहीं ईरान की ओर से की गई इस कार्रवाई पर कतर का भी गुस्सा फूटा है। कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरान के सैन्य और सुरक्षा अटैशे (राजनयिक) को उनके स्टाफ के साथ 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है।मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एम्बेसी में सैन्य अटैशे और सुरक्षा अटैशे, दोनों अटैची ऑफिस में काम करने वालों के अलावा, पर्सोना नॉन ग्राटा हैं और उनसे अपील की जाती है कि वे ज्यादा से ज्यादा 24 घंटे के अंदर देश को छोड़ दें।” सैन्य अटैशे किसी देश की सेना का वह वरिष्ठ अधिकारी होता है, जिसे दूसरे देश में स्थित अपने दूतावास में तैनात किया जाता है। वहीं सुरक्षा अटैशे किसी दूतावास या मिशन में सुरक्षा से जुड़े मामलों की देखरेख करता है।

ईरानी हमले में हुए नुकसान को लेकर कतर के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार सुबह कहा कि ईरान के मिसाइल हमले से कतर के उत्तरी कोस्ट पर मौजूद मेन गैस फैसिलिटी को नुकसान हुआ है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “ईरान की तरफ से कतर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया, जिसने रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी को टारगेट किया और नुकसान पहुंचाया।” कतर ने रात में कहा कि गैस फैसिलिटी पर हमले उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद

ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’

लाखों लोगों की परेड से पहले मचा हड़कंप ! न्यूयॉर्क की गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, मीलों तक दिखे धुएं का गुबार !

लाखों लोगों की परेड से पहले मचा हड़कंप ! न्यूयॉर्क की गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, मीलों तक दिखे धुएं का गुबार !

नेपाल में लैंडिंग दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, उलटा लटका...फिरकी जैसे घूमा और चकनाचूर ! देखें खौफनाक वीडियो

नेपाल में लैंडिंग दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, उलटा लटका...फिरकी जैसे घूमा और चकनाचूर ! देखें खौफनाक वीडियो

मिडिल ईस्ट तनाव अब और खतरनाक मोड़ परः ईरान का फिर UAE पर बड़ा वार, ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस भी बनाया निशाना

मिडिल ईस्ट तनाव अब और खतरनाक मोड़ परः ईरान का फिर UAE पर बड़ा वार, ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस भी बनाया निशाना

इजराइली एयरस्ट्राइक से लेबनान में भारी तबाही; 6 की मौत व 24 घायल, राख का ढेर बन गए जिंदा लोग

इजराइली एयरस्ट्राइक से लेबनान में भारी तबाही; 6 की मौत व 24 घायल, राख का ढेर बन गए जिंदा लोग

बीच समुद्र बदला रूट, चीन जा रहा रूसी तेल अचानक भारत की ओर मुड़ा, ड्रैगन को झटका!

बीच समुद्र बदला रूट, चीन जा रहा रूसी तेल अचानक भारत की ओर मुड़ा, ड्रैगन को झटका!

अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाम वापस लिया

अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाम वापस लिया

अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमला किया

अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमला किया

श्रीलंका में UPI का होगा विस्तार, अर्थव्यवस्था के साथ पर्यटकों को होगा फायदा

श्रीलंका में UPI का होगा विस्तार, अर्थव्यवस्था के साथ पर्यटकों को होगा फायदा