Sunday, August 30, 2026
BREAKING
नेपाल बाढ़ के पांच दिन बाद: मृतकों की संख्या 734, अब भी 2,498 लापता वित्त मंत्री सीतारमण ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कई सीईओ से की मुलाकात जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी पेरिस में दिलजीत दोसांझ का पंजाबी तड़का, एफिल टॉवर के सामने दिए देसी पोज राहत सामग्री लेकर चौथा व‍िमान भी पहुंचा काठमांडू, नेपाल के साथ खड़ा है भारत: व‍िदेश मंत्रालय एक और झील फटने की आशंका के चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी, भोटेकोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा 'टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख, बोलीं- उम्मीद नहीं थी मेरे किरदार को इतना प्यार मिलेगा आंखों के नीचे काले घेरे हैं? घी में मिलाकर लगाएं बस ये 1 चीज कच्चा दूध या दही, चेहरे पर क्या लगाने से आएगा ज्यादा निखार? अपने लिए ऐसे चुनें सही

सेहत

कच्चा दूध या दही, चेहरे पर क्या लगाने से आएगा ज्यादा निखार? अपने लिए ऐसे चुनें सही

30 अगस्त, 2026 01:48 PM

चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाने के लिए लोग अक्सर नेचुरल होम रेमेडीज का सहारा लेते हैं। इनमें दो पॉपुलर इंग्रीडिएंट्स हैं, कच्चा दूध और दही। फेसपैक बनानी हो या चेहरे पर वैसे ही अप्लाई करना हो, कच्चा दूध और दही को बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि चेहरे पर दही या कच्चा दूध लगाने से टैनिंग और डेड स्किन रिमूव होती है, साथ ही चेहरा ग्लोइंग और सॉफ्ट भी बनता है। लेकिन अक्सर एक सवाल उठता है कि इनमें से ज्यादा फायदेमंद क्या है? किन लोगों को चेहरे पर दही इस्तेमाल करनी चाहिए और किन लोगों को कच्चा दूध, ये भी कंफ्यूजन बनी रहती है। तो चलिए आज जानते हैं कि आपके लिए इन दोनों में से बेस्ट चॉइस क्या है।

चेहरे के लिए कच्चा दूध या दही, क्या बेहतर है?
पहले जानें फेस पर दही लगाने के फायदे
चेहरे पर दही लगाना कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो डेड स्किन रिमूव करने में मदद करता है। इससे स्किन ज्यादा ब्राइट, ग्लोइंग और सॉफ्ट नजर आती है। अगर धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग हो गई है या स्किन डल नजर आ रही है, तो ठंडी-ठंडी दही लगाना काफी राहत दे सकता है। दही स्किन को नमी दे कर उसे सॉफ्ट बनाने में मदद करती है और हल्के एक्सफोलिएटिंग इफेक्ट से चेहरे पर ग्लो नजर आ सकता है।

किस स्किन टाइप के लिए बेहतर है दही
दही ड्राई स्किन के साथ-साथ ऑयली स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद होती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर ज्यादा ऑयल आता है, तो फेसपैक में दही मिलाकर लगाना भी अच्छा हो सकता है। हालांकि अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसेटिव है या उसपर रेडनेस, खुजली, इरीटेशन या एलर्जी की समस्या बनी हुई है; तो दही को अप्लाई करने से बचें। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड रेडनेस और खुजली को बढ़ा सकता है।

कच्चा दूध लगाना कैसे फायदेमंद है?
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से स्किन ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आ सकती है। कच्चा दूध सदियों से नेचुरल क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है, जो चेहरे पर जमी हुई धूल-मिट्टी, गंदगी और एकस्ट्रा ऑयल को निकालने में मदद करता है। ये चेहरे पर जमी टैनिंग को भी हल्का करता है, साथ ही एक सौम्य एक्सफोलिएंट की तरह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। चेहरा रूखा और बेजान नजर आ रहा है, तो कच्चा दूध काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

किन लोगों के लिए जायदा फायदेमंद है कच्चा दूध?
अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई है, तो आपके लिए कच्चा दूध ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फैट्स स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर ऑयली और भी बढ़ सकता है। वहीं सेंसेटिव स्किन वालों को भी पैच टेस्ट करने के बाद ही कच्चा दूध अप्लाई करना चाहिए।

निष्कर्ष- कच्चा दूध और दही दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। बस ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है, तो दूध आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो दही का इस्तेमाल करना ज्यादा सही है। सेंसेटिव स्किन वालों को इन दोनों का इस्तेमाल पैच टेस्ट करने के बाद ही करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

आंखों के नीचे काले घेरे हैं? घी में मिलाकर लगाएं बस ये 1 चीज

आंखों के नीचे काले घेरे हैं? घी में मिलाकर लगाएं बस ये 1 चीज

नाखूनों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, शरीर के अंदर छिपी परेशानी का दे सकते हैं संकेत

नाखूनों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, शरीर के अंदर छिपी परेशानी का दे सकते हैं संकेत

रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है शलभासन, जानिए सही विधि और फायदे

रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है शलभासन, जानिए सही विधि और फायदे

दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा, जाने सेहत पर कैसे डालता है असर

दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा, जाने सेहत पर कैसे डालता है असर

शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे

शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे

स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास

स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास

स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है इमली, पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक के लिए फायदेमंद

स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है इमली, पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक के लिए फायदेमंद

रोज माउथवॉश करते हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

रोज माउथवॉश करते हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

दिल के लिए जहर है रिफाइंड ऑयल! इन 5 तेलों को करें डाइट में शामिल, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए फायदे

दिल के लिए जहर है रिफाइंड ऑयल! इन 5 तेलों को करें डाइट में शामिल, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए फायदे

रीढ़ को बनाना है लचीला और मन को शांत, 'हाफ कैमल पोज' है रामबाण उपाय

रीढ़ को बनाना है लचीला और मन को शांत, 'हाफ कैमल पोज' है रामबाण उपाय