Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

कंबोडिया-थाईलैंड लड़ाई भड़की: सीमा पर रॉकेट व ड्रोन हमले, 55000 से ज्यादा लोग भागे

09 दिसंबर, 2025 07:16 PM

कंबोडिया की सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश थाईलैंड के खिलाफ कड़ा संघर्ष करेगा। दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों के बीच दूसरे दिन व्यापक रूप से फिर से शुरू हुए संघर्ष के कारण हजारों लोग सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन कर गए हैं। रविवार रात को झड़प के बाद लड़ाई शुरू हो गई जिसमें थाईलैंड का एक सैनिक मारा गया, जबकि जुलाई में क्षेत्रीय दावों को लेकर संघर्ष विराम हुआ था। पांच दिनों तक चली लड़ाई में दोनों पक्षों के कई लोग मारे गये थे और 100,000 से अधिक नागरिकों को वहां से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा। दोनों पक्षों ने लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने मंगलवार को कहा कि कंबोडिया ने संभावित वार्ता के लिए अभी तक थाईलैंड से संपर्क नहीं किया है और लड़ाई जारी रहेगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें वही करना होगा जो हमें करना है। सरकार पहले से तय सभी तरह के सैन्य अभियानों का समर्थन करेगी।'' उन्होंने सोमवार को कहा था कि देश की संप्रभुता की रक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य कार्रवाई आवश्यक है। फेसबुक और टेलीग्राम पर पोस्ट किये गये एक बयान में, हुन सेन ने दावा किया कि उनके देश ने सोमवार को जवाबी कार्रवाई करने से परहेज किया था, लेकिन रात में थाईलैंड की सेना पर जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी और कहा कि कंबोडिया ‘‘जवाबी हमलों के जरिये दुश्मन सेना को कमजोर और नष्ट कर देगा।''

थाईलैंड की सेना ने कहा कि कंबोडिया ने मंगलवार को तोपखाने, रॉकेट और ड्रोन से थाई ठिकानों पर हमला किया। थाईलैंड का कहना है कि कंबोडियाई सेना ने रविवार और सोमवार को भी उसके सैनिकों पर गोलीबारी की, लेकिन दोनों पक्ष पहले गोलीबारी के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। हुन सेन ने कहा, ‘‘कंबोडिया शांति चाहता है, लेकिन कंबोडिया को अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए वापस लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।'' कंबोडिया की सेना ने मंगलवार को कहा कि फिर हुए संघर्ष में सात नागरिक मारे गये और 20 अन्य घायल हो गये।

थाईलैंड के सैन्य प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि संघर्ष में तीन सैनिक मारे गए हैं। थाईलैंड ने सोमवार को सीमा पर हवाई हमले किए, जिसके बारे में उसने कहा कि यह सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गई रक्षात्मक कार्रवाई थी। थाई सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल सुरसंत कोंगसिरी ने मंगलवार को कहा कि इस तरह के अभियान “हमले बंद होने तक” जारी रहेंगे। कंबोडिया के सूचना मंत्री नेथ फेकट्रा ने कहा कि लगभग 55,000 लोगों को निकाला गया है, तथा यह संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच, थाईलैंड ने कंबोडिया पर विवादित क्षेत्रों में नयी बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया है जिसमें थाइलैंड के कई सैनिक घायल हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर