Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

दुनिया

ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच नरसंहार स्थल पर पहुंचे इजराइली राष्ट्रपति, पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच नरसंहार स्थल पर पहुंचे इजराइली राष्ट्रपति, पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

09 फ़रवरी, 2026 07:17 PM

इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की राजकीय यात्रा की शुरुआत करते हुए सिडनी के बॉन्डी बीच में हुए यहूदी-विरोधी हमले की जगह पर पुष्पांजलि अर्पित की और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। हर्जोग ने 14 दिसंबर को बॉन्डी बीच में आयोजित एक यहूदी उत्सव के दौरान हुए हमले के पीड़ित परिवारों और जीवित बचे लोगों से मुलाकात की। हमले के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो कथित हमलावरों में से एक मारा गया था। दूसरे आरोपी नवीन अकरम पर आतंकवादी हमला करने, 15 लोगों की हत्या और 40 अन्य को घायल करने का आरोप है। यह घटना पिछले 29 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी बताई जा रही है।

राष्ट्रपति हर्जोग ने बॉन्डी पैविलियन में पुष्पचक्र अर्पित किया और यरुशलम से लाए गए दो पत्थर भी वहां रखे। उन्होंने कहा कि ये पत्थर पीड़ितों की स्मृति में वहीं रहेंगे तथा यह संदेश देंगे कि सभी धर्मों और देशों के अच्छे लोग आतंकवाद, हिंसा एवं नफरत के खिलाफ एकजुट रहेंगे। हर्जोग ने संवाददाताओं से कहा, "बॉन्डी बीच हमले की खबर से हम भीतर तक हिल गए थे। मैं यहां एकजुटता, मित्रता और प्रेम व्यक्त करने आया हूं।" उन्होंने कहा कि यह यात्रा इजराइल और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने का अवसर भी है, क्योंकि दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करते हैं।

राष्ट्रपति के बॉन्डी दौरे के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। इमारतों की छतों पर पुलिस स्नाइपर तैनात थे। हर्जोग अपनी पत्नी मिशाल हर्जोग के साथ ऑस्ट्रेलिया आए हैं और वे मेलबर्न एवं राजधानी कैनबरा का भी दौरा करेंगे। बृहस्पतिवार को उनके इजराइल लौटने की संभावना है। हर्जोग ने कहा कि बॉन्डी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा यहूदी-विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए उठाए गए कदम सकारात्मक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों में इस तरह की नफरत की लहर देखी जा रही है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर