Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहले टेस्ट, न्यूजीलैंड को 172 रनों से हराया, नाथन लायन ने झटके 6 विकेट

03 मार्च, 2024 12:42 PM

वेलिंग्टन। नाथन लायन के विकेटों के सिक्सर की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन न्यूजीलैंड को 196 रन पर समेट कर 172 रन से जीत दर्ज की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने कल स्पिन गेंदबाज ग्लेन फिलिप्स के पांच विकटों की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 164 रन पर ढ़ेर करने के बाद दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 111 रन बना लिये थे। आज सुबह बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने केवल 70 रन के अंदर ही अपने सात विकेट गंवाकर 196 रन पर ढेर हो गई। टेस्ट क्रिकेट में 14 साल बाद ऐसा हुआ है जब न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में दोनों पारियों में 200 से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुई है। इससे पहले वर्ष 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हेमिल्टन में न्यूजीलैंड दोनों टेस्ट पारियों में 200 से कम के स्कोर ढेर हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के 36 वर्षीय गेंदबाज नाथन लियोन ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट लेकर मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट चटाये। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में केवल रचिन रवींद्र ने 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 38 रन और स्कॉट कुग्गेलिन ने 26 रन, विल यंग 15 रन और मैट हेनरी 14 रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में कैमरून ग्रीन के 174 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 383 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पहली पारी में शुरुआत बेहद खराब रही उसने मात्र 29 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। टॉम लेथम पांच रन, विल यंग नौ रन, केन विलियमसन शून्य और रचिन रविंद्र शून्य पर आउट हुये। ग्लेन फिलिप्स सर्वाधिक 71 रन बनाये उसके बाद मैट हेनरी ने 34 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। मैट हेनरी 42 रन और टॉम ब्लंडल 33 रन बनाकर आउट हुए। नेथन लायन और जॉश हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान न्यूजीलैंड को पहली पारी में 41.1 ओवर में मात्र 179 रनों पर ही सिमट दिया था।

ऑस्ट्रेलिया की ओर नेथन लायन ने चार विकेट लिये। जॉश हेजलवुड को दो विकेट मिले। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 204 रन की बढ़त मिली थी। हालांकि ग्लेन फिलिप्स की फिरकी में फंस कर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 164 रन सिमट गई थी और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 369 रन का लक्ष्य मिला था।

न्यूजीलैंड चौथी पारी में 369 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और उसने कल दिन का खेल समाप्त होने तक अपने तीन विकेट 111 के स्कोर पर गंवा दिये थे। हालांकि चौथे विकेट के लिए रचिन रवीन्द्र और डरिल मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई लेकिन उसके बाद शेष बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर एक के एक पवेलियन लौटते चले गये और पूरी टीम दूसरी पारी में 196 रन ही बना सकी और 172 रन से मुकाबला हार गई। ग्रीन को 174 रनों की शानदारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर नाथन लायन ने छह विकेट लिये। जॉश हेजलवुड को दो विकेट मिले। ट्रविस और कैमरून ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए