Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच सिम्पसन का निधन

16 अगस्त, 2025 06:05 PM

मेलबर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक प्रभावशाली व्यक्ति सिम्पसन ने अपने देश के लिए 62 टेस्ट खेले और टीम के पहले पूर्णकालिक कोच के रूप में, एलन बॉर्डर और मार्क टेलर के कप्तानी कार्यकाल के दौरान 1980 और 1990 के दशक के अंत में टीम को उभरने में मदद की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा कि बॉब सिम्पसन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान खिलाडिय़ों में से एक थे और यह उन सभी के लिए दुखद दिन है, जिन्होंने उन्हें खेलते हुए देखा है या जिन्होंने उनके कोचिंग कार्यकाल के दौरान उनसे कुछ सीखा है। 1957 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सिम्पसन ने इस प्रारूप में 46.81 की औसत से 4869 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 27 अर्धशतक शामिल थे।

एक ऑलराउंडर के रूप में डेब्यू करने वाले सिम्पसन 1960 के दशक में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक विश्वसनीय सलामी बल्लेबाज़ के रूप में उभरे। 1964 में एक साल में उन्होंने 1381 रन बनाए, जो उस समय एक रिकॉर्ड था। इसमें मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 311 रन भी शामिल था। अगले दो वर्षों में, उन्होंने कई शतक लगाए और इनमें दोहरे शतक भी शामिल हैं। सिम्पसन एक उपयोगी लेग स्पिनर भी थे। उन्होंने टेस्ट में 71 विकेट लिए थे और एक बेहद विश्वसनीय स्लिप फील्डरभी थे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, 97 रन देकर आठ विकेट भारत के खिलाफ उनके आखिरी टेस्ट मैच में आया था। सिम्पसन ने 1968 में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, 1977 में 41 साल की उम्र में वह फिर से टीम की कमान संभालने के लिए संन्यास से लौटे। तब कई खिलाड़ी विश्व क्रिकेट सीरीज में खेलने के लिए टीम छोड़ चुके थे। उन्होंने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज और वेस्टइंडीज दौरे में कप्तानी की। इसके बाद उन्होंने फिर से क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी