Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

ऑयली स्किन फेस दिख रहा बेरंग तो लगाएं ये फेस पैक, शीशे में निहारेंगे चमकता चेहरा

02 जून, 2026 11:33 AM

गर्मी में ऑयली स्किन वालों की बैंड बज जाती है। धूल-मिट्टी और पसीने के साथ स्किन पर एक्सेस ऑयल सारी चमक भी खींच लेता है। लड़के और लड़कियों दोनों का चेहरा बेरंग, डल और बिल्कुल फीका दिखता है। दरअसल, डर्ट और गंदगी के साथ ऑयल मिलकर एक परत की तरह फेस पर जम जाता है। जिसे गहराई से साफ करना जरूरी होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा तो टेंशन ना लें फिटकरी से बने इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। पहले वॉश के बाद से ही फर्क महसूस होने लगेगा और आप किसी भी दिन इसे मिस नहीं करेंगे। जानें कैसे बनेगा फिटकरी वाला फेस पैक।

ऑयली स्किन चेहरे की खोई चमक लौटाएगा फिटकरी वाला फेस पैक
ऑयली स्किन वाले गर्मी में चेहरे की डलनेस से ही परेशान रहते हैं। यहां तक कि मेकअप भी इनके फेस पर टिकता नहीं और टिक गया तो ग्रे हो जाता है। इन सारी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देगा फिटकरी वाला फेस पैक, जिसे बनाने के लिए मात्र 3 चीजों की जरूरत होगी।

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक
ऑयली स्किन वालों को गर्मी में एक्सेस स्वेटिंग और एक्सेस सीबम प्रोडक्शन से ज्यादा ऑयल फेस पर होता है। जिससे डर्ट पार्टिकल्स स्किन पर ज्यादा चिपकती है। नतीजा डेड स्किन और डलनेस देखने को मिलती है। इसलिए इन 3 चीजों को मिलाकर फेस पैक बना लें।

मुल्तानी मिट्टी
फिटकरी
गुलाबजल

कैसे बनाएं फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए फिटकरी के छोटे से टुकड़े को गुलाबजल में डालकर गला लें। अब ये फिटकरी इन्फ्यूस्ड रोज वाटर बनकर तैयार हो गया है। इसमे मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डालकर पैक बना लें।

इस फेस पैक की एक पतली लेयर चेहरे पर लगा लें।

10 से 15 मिनट बाद जब फेस पैक सूख जाए तो नॉर्मल पानी से धो लें।

फिर जेल मॉइश्चराइजर फेस पर लगाएं, जिससे फेस बिल्कुल ड्राई ना लगे।

सप्ताह में एक से तो बार ही इस फेस पैक को लगाएं और लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। जिससे पता चल जाए कि कहीं ये आपके फेस पर हार्मफुल इफेक्ट तो नहीं दे रहा।

फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने के फायदे
ऑयली स्किन वालों के लिए ये फेस पैक बड़े काम का है। ये स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को अब्जॉर्ब करता है और डर्ट और इम्प्यूरिटीज को भी निकालता है। चेहरे पर फ्रेश ग्लो पहली वॉश के बाद से ही दिखने लगता है। यहीं नहीं फिटकरी की वजह से पोर्स भी श्रिंक होकर टाइट होने लगते हैं। तो इस गर्मी ड्राई स्किन वाले चेहरे की डलनेस दूर कर ग्लो लाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा