Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर पर पाक राष्ट्रपति जरदारी का बड़ा कबूलनामा, बोले- मुझे बंकर में छिपने के लिए कहा गया

29 दिसंबर, 2025 05:53 PM

बीते दिन यानि की शनिवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक बड़ा कबूलनामा किया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेफ्टी के लिए बंकर में छिपने को कहा गया था। जरदारी के अनुसार, उनसे कहा गया था कि "जंग शुरू हो गई है, अब बंकर में चलना ही सुरक्षित होगा।" हालांकि जरदारी ने दावा किया कि उन्होंने बंकर में जाने से मना कर दिया, लेकिन उनके इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत के प्रहार ने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व की नींद उड़ा दी थी।

पहलगाम हमले का 'सिंदूर' प्रतिशोध
यह पूरा विवाद 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले से शुरू हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। भारत ने इस बार केवल निंदा नहीं की, बल्कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए करारा जवाब दिया। 7 मई की तड़के भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके (PoJK) में घुसकर 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को धवस्त किया। इसके बाद जब पाकिस्तान ने जवाबी गोलाबारी की कोशिश की, तो भारत ने और अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों और रडार केंद्रों (लाहौर और गुजरांवाला) को भी निशाना बनाया।

पाकिस्तान की घुटने टेकने वाली पहल
भारत द्वारा किए जमीनी और हवाई हमले इतने सटीक थे कि पाकिस्तान को रक्षात्मक मुद्रा में आना पड़ा। हालात को और बिगड़ने से बचाने के लिए आखिरकार पाकिस्तान को ही संघर्षविराम यानि की Ceasefire की गुहार लगानी पड़ी। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे भारत ने अपनी शर्तों पर स्वीकार किया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि 10 मई की शाम से दोनों देशों के बीच सभी सैन्य कार्रवाइयां रोकने पर सहमति बनी थी।

ऑपरेशन सिंदूर ने तोड़ी आतंकी नेटवर्क की कमर
राष्ट्रपति जरदारी का यह ताजा बयान भारत की बदली हुई कूटनीतिक और सैन्य ताकत का प्रमाण है। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने न केवल आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़ी, बल्कि पाकिस्तान के उस भ्रम को भी खत्म कर दिया कि वह 'परमाणु ब्लैकमेल' के जरिए भारत को चुप रख सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत ने इसे 'नॉन-एस्केलेटरी' (गैर-विस्तारवादी) लेकिन 'प्रिसिजन' कार्रवाई बताया, जिसे वैश्विक समर्थन मिला। जरदारी का बंकर वाला जिक्र यह साबित करने के लिए काफी है कि भारत का नया 'नया भारत' अब घर में घुसकर मारने की क्षमता और इच्छाशक्ति रखता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर