Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमें गर्व, पंजाब को हमेशा सतर्क रहना होगा: पूर्व डीजीपी संजीव कालरा

07 मई, 2026 07:31 PM

चंडीगढ़ : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजीव कालरा ने देश की सुरक्षा तैयारियों, बदलती युद्ध तकनीकों और जनता की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते उन्हें इस अभियान की सफलता पर गर्व है । यह देश की सामूहिक तैयारी, समन्वय और जागरूकता का परिणाम था। पूर्व डीजीपी संजीव कालरा ने कहा कि उन्होंने स्वयं देखा कि किस प्रकार विभिन्न विभागों ने मिलकर इस अभियान में भूमिका निभाई। अलग-अलग एजेंसियों और सुरक्षा बलों को पहले से सतर्क किया गया, उन्हें तैयार किया गया और समन्वय के साथ काम किया गया। यह केवल सुरक्षा एजेंसियों की उपलब्धि नहीं थी, बल्कि पूरे सिस्टम की एकजुटता और तत्परता का परिणाम था। वह एक देशभक्त हैं और इसलिए वह पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बेहद सफल रहा।


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा चुनौतियां कभी समाप्त नहीं होतीं और तैयारी को कभी पूर्ण नहीं माना जा सकता। आधुनिक दौर में तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है और युद्ध का स्वरूप भी लगातार बदलता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पहली बार बड़े स्तर पर ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल को देखा गया, जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियों को नई तरह की तैयारी करनी पड़ी। भविष्य में और भी आधुनिक तकनीकें सामने आ सकती हैं, जिनमें लंबी दूरी से हमला करने वाली मिसाइलें और उन्नत हवाई प्रणालियां शामिल हो सकती हैं। ऐसे में सुरक्षा तैयारियों को लगातार अपडेट करना बेहद जरूरी है।
संजीव कालरा ने इस अवसर पर अपनी निजी यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह फिरोजपुर के रहने वाले हैं और बचपन में 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सायरनों की आवाज और लोगों को सतर्क किए जाने के दृश्य आज भी उनकी स्मृतियों में ताजा हैं।


उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने युद्ध और तनाव की परिस्थितियों को करीब से देखा है, इसलिए वहां के लोगों में सुरक्षा को लेकर स्वाभाविक सतर्कता रहती है।
पूर्व डीजीपी ने कहा कि आज के समय में जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। आधुनिक युद्ध केवल सेना या पुलिस के स्तर पर नहीं लड़े जाते, बल्कि इसमें आम नागरिकों की जागरूकता और सहयोग भी जरूरी होता है। ड्रोन और हवाई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल ने सुरक्षा व्यवस्था को और जटिल बना दिया है, इसलिए लोगों को भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने की जरूरत है।


जालंधर और अमृतसर में हाल ही में हुए धमाकों की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कालरा ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसकी भौगोलिक स्थिति हमेशा इसे संवेदनशील बनाती है।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से जुड़े खतरे भविष्य में भी बने रहेंगे, इसलिए पंजाब को हमेशा सतर्क रहना होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब पुलिस हर चुनौती का सामना पूरी क्षमता और पेशेवर तरीके से करने की कोशिश कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट