Monday, June 08, 2026
BREAKING
डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में पंजाब की नशों के खिलाफ लड़ाई और मजबूत; वर्ष 2026-27 के लिए 42.95 करोड़ रुपये की कार्य योजना प्रस्तावित भगवंत मान सरकार बातचीत और सहमति के माध्यम से कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा शिक्षा विभाग की 5 यूनियनों के साथ बैठकें उद्योग और निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है पंजाब: अमन अरोड़ा हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे 'विकसित भारत' का संकल्प एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसमें सभी को सहयोग करना होगा: लोक सभा अध्यक्ष प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर समस्त जीवों का कल्याण हो, यही हमारी संस्कृति की मूल भावना: पीएम मोदी दिल्ली में आज 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक, केंद्र की नीतियों के खिलाफ विपक्षी एकजुटता पर जोर इंडोनेशिया और जापान में सुनामी का खतरा, फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद जारी हुई चेतावनी

सेहत

एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल

08 जून, 2026 10:00 AM

मुंबई: तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के लिए लोग एयरकंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल करते है, लेकिन इसका लंबे समय तक इस्तेमाल स्किन मॉइस्चर बैरियर को प्रभावित कर सकता है। कमरे की हवा सूखी हो जाती है, जिससे त्वचा और बालों से पानी जल्दी वाष्पित होने लगता है। यही कारण है कि लंबे समय तक एसी में रहने वाले लोगों में रूखापन, खुजली, बालों का टूटना और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। अगर सही देखभाल की जाए तो इनसे काफी हद तक बचा जा सकता है।

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, एसी की हवा में नमी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे त्वचा की ऊपरी परत, यानी स्किन बैरियर, कमजोर होने लगता है। यह बैरियर हमारी त्वचा को बाहरी नुकसान और पानी की कमी से बचाता है। जब यह कमजोर होता है तो त्वचा जल्दी ड्राई हो जाती है और उसमें खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए सबसे जरूरी उपाय है त्वचा को बाहरी रूप से नमी देना। मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन का इस्तेमाल इसमें बेहद मददगार है। ये क्रीम त्वचा पर एक हल्की सुरक्षात्मक परत बनाती हैं, जिससे पानी का नुकसान कम होता है और त्वचा लंबे समय तक नरम बनी रहती है।

नहाने की आदत भी त्वचा की सेहत पर असर डालती है। हल्के गुनगुने पानी का उपयोग त्वचा के लिए संतुलित माना जाता है। यह त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई करता है और प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है। यह तरीका त्वचा के लिपिड बैलेंस को स्थिर रखता है, जिससे त्वचा ज्यादा समय तक स्वस्थ रहती है।

त्वचा की गहराई से देखभाल के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क जरूरी है, ये जरूरी पोषक तत्व और नमी देते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की कोशिकाओं में पानी को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा का लचीलापन और चमक बनी रहती है। नियमित रूप से हाइड्रेटिंग मास्क लगाने से त्वचा की बाहरी परत मजबूत होती है और पर्यावरणीय नुकसान से सुरक्षा बढ़ती है।

बालों की बात करें तो एसी की हवा बालों की नमी को भी प्रभावित करती है। बालों की बाहरी परत, यानी क्यूटिकल, जब सूख जाती है तो बाल रूखे, कमजोर और टूटने लगते हैं। ऐसे में मॉइस्चराइजिंग शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी है। ये प्रोडक्ट बालों में नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं और उनकी प्राकृतिक चमक को सुरक्षित रखते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

रातभर करवटें बदल रहे हैं? शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

रातभर करवटें बदल रहे हैं? शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन

नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन

टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज

टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज

सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल?

सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल?

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

शरीर में दिखें ये 3 बदलाव तो हो जाएं अलर्ट! तेज गर्मी में हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें

शरीर में दिखें ये 3 बदलाव तो हो जाएं अलर्ट! तेज गर्मी में हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें

ऑयली स्किन फेस दिख रहा बेरंग तो लगाएं ये फेस पैक, शीशे में निहारेंगे चमकता चेहरा

ऑयली स्किन फेस दिख रहा बेरंग तो लगाएं ये फेस पैक, शीशे में निहारेंगे चमकता चेहरा

हेल्थ रिस्क: क्या आप भी दोबारा इस्तेमाल करते हैं बचा हुआ तेल? पहले जान लें ये जरूरी बात

हेल्थ रिस्क: क्या आप भी दोबारा इस्तेमाल करते हैं बचा हुआ तेल? पहले जान लें ये जरूरी बात