Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के लिए आगे आए यो यो हनी सिंह, तरुण चुग संग की खास बैठक बिजली कर्मचारियों की जान बचाना मेरी पहली प्राथमिकता : अनिल विज निजी वाहनों के प्रयोग में कमी के लिए हर गांव व शहर को बस सेवा से जोड़ा जाए: नायब सिंह सैनी 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि : अनिल विज महंगाई की मार से जनता त्रस्त, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल: कुमारी सैलजा एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप राम रहीम फिर जेल से बाहर, 30 दिन की पैरोल हुई मंजूर मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाशी जाएं: मुख्यमंत्री बड़ा भंगाल में आज चुनाव, 31 को रिजल्ट, पहले चरण में कांगड़ा की 287 पंचायतों में होंगे इलेक्शन सीएम सर; जब टीचर अच्छे हैं, तो फिर क्यों बदले जा रहे, CM का जवाब, CBSE स्कूलों में इच्छा पूछकर हो रही नियुक्ति

पंजाब

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

26 मई, 2026 08:55 PM

चंडीगढ़ : रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। दो साध्वियों से रेप के मामले में दोषी राम रहीम 9 साल में 16वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे बार-बार मिल रही छूटों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ा ऐतराज जताया है। एसजीपीसी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भगवंत सिंह सियालका ने इस फैसले को सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया और हरियाणा सरकार तथा केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। मीडिया से बातचीत के दौरान सियालका ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से जुड़े मामलों में सामने आया हो और जो हत्या व दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में सजा काट रहा हो, उसे बार-बार पैरोल दिया जाना सरकारों की मंशा पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि इससे सिख समुदाय में गहरा रोष है। सियालका ने आरोप लगाया कि राम रहीम और उसके डेरा से जुड़े कई लोगों के नाम बेअदबी मामलों में सामने आए थे, लेकिन इसके बावजूद सरकार उसे विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने पहले अकाली दल के खिलाफ माहौल बनाया, लेकिन, अब वही दल राम रहीम के मामले में नरमी बरतते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राम रहीम से जुड़े मामलों को फरीदकोट से चंडीगढ़ स्थानांतरित करना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था। उनके अनुसार, इस मामले में विशेष कानूनी प्रावधान किए गए और सजा से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया। आम कैदियों पर लागू होने वाले नियम राम रहीम पर लागू नहीं किए जा रहे हैं।

एसजीपीसी सदस्य ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने सिख मामलों में हस्तक्षेप करते हुए अलग हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किया, जबकि पहले एसजीपीसी हरियाणा के गुरुद्वारों, स्कूलों और कॉलेजों को हर वर्ष करोड़ों रुपये की सहायता देती थी।
सियालका ने दावा किया कि देश में चुनावों के दौरान ही राम रहीम को पैरोल दिए जाने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने इसे सरकारों का “दोहरे मापदंड” वाला रवैया करार देते हुए कहा कि एक ओर सजा पूरी कर चुके लोगों को भी रिहा नहीं किया जाता, जबकि दूसरी ओर गंभीर मामलों में दोषी व्यक्तियों को लगातार पैरोल दी जा रही है।
उन्होंने बलवंत सिंह राजोआणा की रिहाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एसजीपीसी लगातार उनके हक में संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के लिए आगे आए यो यो हनी सिंह, तरुण चुग संग की खास बैठक

पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के लिए आगे आए यो यो हनी सिंह, तरुण चुग संग की खास बैठक

फिरोजपुर में 5 ग्लॉक पिस्तौल समेत हथियार सप्लायर काबू

फिरोजपुर में 5 ग्लॉक पिस्तौल समेत हथियार सप्लायर काबू

गैंगस्टरों ते वार का 126वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 509 स्थानों पर छापेमारी; 229 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 126वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 509 स्थानों पर छापेमारी; 229 गिरफ्तार

 एस.सी. आयोग द्वारा राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस

एस.सी. आयोग द्वारा राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस

 नगर काउंसिल दीनानगर, नगर काउंसिल गुरदासपुर, नगर काउंसिल कादियां और नगर काउंसिल शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 13 जून को होंगे: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब

नगर काउंसिल दीनानगर, नगर काउंसिल गुरदासपुर, नगर काउंसिल कादियां और नगर काउंसिल शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 13 जून को होंगे: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब

SAD को बड़ा झटका, अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा

SAD को बड़ा झटका, अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 10 जून 2026 को होंगे: राज्य चुनाव आयोग

एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 10 जून 2026 को होंगे: राज्य चुनाव आयोग

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

पंजाब सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की गजटेड छुट्टी 27 मई की बजाय अब 28 मई को घोषित

पंजाब सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की गजटेड छुट्टी 27 मई की बजाय अब 28 मई को घोषित