Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

एशियाई खेल: भारत नेपाल को हराकर महिला कबड्डी के फाइनल में पहुंचा

06 अक्टूबर, 2023 12:09 PM

हांगझोउ  एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला कबड्डी टीम शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में पहुंच गयी है। भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए लगातार चौथी बार एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है।
भारतीय कबड्डी टीम शनिवार को फाइनल मुकाबला ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।
आज यहां ज़ियाओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए एकतरफा मुकाबले में भारत ने नेपाल को पांच बार ऑल-आउट किया, जबकि नेपाल की कबड्डी टीम पूरे मुक़ाबले के दौरान भारत की बेहद संतुलित टीम के आगे संघर्ष करती दिखी।
रितु नेगी की अगुवाई में भारतीय टीम महिला टीम ने नेपाल के ख़िलाफ़ बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। पूजा हाथवाला के दमदार रेड की बदौलत मैच शुरू होने के कुछ ही मिनट के बाद भारत ने नेपाल को ऑल-आउट कर दिया और 14-5 की बढ़त हासिल की। भारतीय रेडरों ने लगातार नेपाल पर दबाव बनाए रखा और जल्द ही मैच में दूसरी बार विरोधी टीम को ऑल-आउट किया। हाफ टाइम तक भारत ने 29-10 के स्कोर के साथ 19 अंकों की बड़ी बढ़त बना ली थी।
पहले हाफ में पूजा हाथवाला और पुष्पा के जोरदार रेड का नेपाल के पास कोई जवाब नहीं था। वहीं, निधि शर्मा ने भी भारत के प्वाइंट्स में तेजी से इज़ाफ़ा किया। दूसरे हाफ में भी पूजा और पुष्पा ने लगातार अंक हासिल करते हुए तीसरी बार नेपाल की टीम को ऑल-आउट किया। इस बीच निधि शर्मा ने कुछ अंक बटोरे और सेमीफाइनल मैच में विरोधी टीम पर भारतीय टीम स्पष्ट रूप से हावी दिखी।
मैच का नियमित समय ख़त्म होने से पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को दो बार और ऑल-आउट किया।
इस तरह भारतीय महिला टीम ने अंत में 61-17 के बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में नेपाल को हराने से पहले भारत ने चीनी ताइपे के ख़िलाफ़ पहला मैच ड्रॉ (34-34) खेला, और उसके बाद दक्षिण कोरिया को (56-23) और थाईलैंड (54-22) को हराया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ