Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, हांगकांग को 13-0 से हराया

03 अक्टूबर, 2023 04:51 PM

हांगझोउ। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को पूल ‘ए’ के अपने अंतिम मैच में हांगकांग को 13-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। चीन में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत बनाम हांगकांग महिला हॉकी मैच में आज भारत की ओर से वंदना कटारिया ने दूसरे, 16वें और 48वें मिनट में, दीपिका ने चौथे, 54वें और 58वें मिनट में, मोनिका ने 7वें मिनट में, दीप ग्रेस एक्का ने 11वें, 34वें और 42वें मिनट में, संगीता कुमारी ने 27वें और 55वें मिनट में और नवनीत कौर ने 58वें मिनट में ने गोल किए।

गोंगशु कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन जीत और एक ड्रॉ की मदद से 4 मैचों में 10 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर रहते हुए अपना ग्रुप अभियान समाप्त किया। भारत गुरुवार को सेमीफाइनल में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही टीम के खिलाफ खेलेगा। एफआईएच रैंकिंग में सातवें नंबर की भारतीय महिला टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए दूसरे मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली, जब वंदना कटारिया ने एक शानदार शॉट के साथ गेंद को विपक्षी गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इसके ठीक दो मिनट बाद दीपिका ने भी एक बेहतरीन फील्ड गोल करते हुए भारतीय बढ़त को दोगुना कर दिया।

पहले क्वार्टर में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार आक्रामक रवैया अपनाए रखा और हांगकांग को कोई भी मौका नहीं दिया। सातवें मिनट में मोनिका ने एक फील्ड गोल कर स्कोर को 3-0 किया। वहीं, 11वें मिनट में दीप ग्रेस एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में तब्दील कर पहले क्वार्टर के खत्म होने से पहले भारत को 4-0 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में हांगकांग की टीम भारत के अटैक के आगे संघर्ष करती हुई नज़र आई। वंदना कटारिया ने मैच में अपना दूसरा गोल 16वें मिनट किया जबकि 27वें मिनट में संगीता कुमारी के एक और बेहतरीन फील्ड गोल की मदद से भारत ने पहले हाफ के खत्म होने तक 6-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना वर्चस्व बनाए रखा और लगातार गोल किए। इस बीच, 34वें और 42वें मिनट में दीप ग्रेस एक्का ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल बदलते हुए मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की।

वहीं, चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में वंदना कटारिया ने भी एक और फील्ड गोल करते हुए अपना तीसरा गोल दागा। जबकि, 54वें मिनट में भारत को मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए दीपिका ने मैच में अपना दूसरा गोल किया। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने इसके बाद भी गोल का सिलसिला जारी रखा और हांगकांग पर लगातार दबाव बनाए रखा। 55वें मिनट में संगीता कुमारी और 58वें मिनट में नवनीत कौर ने भी एक-एक गोल किया। इस बीच दीपिका ने 58वें मिनट में अपना हैट्रिक गोल पूरा करते हुए भारत की बड़ी जीत में अंतिम मुहर लगाई।

उल्लेखनीय है कि सेमीफाइनल तक के अपने सफ़र में, मंगलवार से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 13-0 और मलेशिया को 6-0 से हराया था। जबकि, दक्षिण कोरिया के ख़िलाफ़ उनका मुक़ाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए