Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

सेहत

एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर

02 सितंबर, 2026 01:44 PM

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत और एकाग्र रखना भी जरूरी है। योग इस दिशा में काफी मददगार हो सकता है। योग के अलग-अलग आसनों में वृक्षासन एक ऐसा सरल आसन है, जो शरीर के संतुलन के साथ एकाग्रता और जागरूकता को बढ़ाने में सहायक माना जाता है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक स्थिरता की ओर कदम बढ़ा सकता है। वृक्षासन का नाम वृक्ष (पेड़) से लिया गया है। जिस तरह एक पेड़ अपनी जड़ों के सहारे मजबूती से खड़ा रहता है, उसी तरह इस आसन में शरीर को स्थिर रखते हुए संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। इसका अभ्यास करते समय एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर के तलवे को सहारे के अनुसार जांघ के पास रखा जाता है। इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाकर नमस्कार की मुद्रा में रखा जा सकता है। आसन के दौरान सामने किसी एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करना संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।


वृक्षासन का नियमित और सही तरीके से अभ्यास तंत्रिका से संबंधित स्नायुओं के समन्वय में मदद कर सकता है। शरीर को एक स्थिति में स्थिर रखने के प्रयास से संतुलन और शरीर की जागरूकता पर ध्यान जाता है। इसके साथ ही यह आसन सहनशीलता को बढ़ावा देने में भी सहायक हो सकता है। शुरुआत में संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन नियमित अभ्यास के साथ शरीर इस स्थिति के अनुकूल होने लगता है।

इस आसन का एक महत्वपूर्ण लाभ एकाग्रता और जागरूकता से जुड़ा है। वृक्षासन करते समय शरीर को स्थिर रखने के लिए मन को भी एक बिंदु पर केंद्रित करना पड़ता है। इस वजह से अभ्यास के दौरान ध्यान भटकने से बचने और वर्तमान क्षण पर ध्यान लगाने का प्रयास किया जाता है। इससे शारीरिक और मानसिक स्थिरता को बढ़ावा मिल सकता है।
वृक्षासन का अभ्यास हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए। शुरुआत में जरूरत पड़ने पर दीवार या किसी मजबूत सहारे का उपयोग किया जा सकता है। शरीर पर अनावश्यक दबाव डालने या लंबे समय तक जबरदस्ती मुद्रा बनाए रखने से बचना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी