Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• 2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार • चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा उत्साह का सैलाब, 11 देशों के 9,000 धावकों ने लिया हिस्सा • गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सफर : 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना • 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज • हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत • भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात • एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी • आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह • पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट • दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय

एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

22 नवंबर, 2026 05:38 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लेकर दुनिया भर में भले ही व्यापक चर्चा हो रही हो, लेकिन किसी कुशल व्यक्ति की आजीविका कोई तकनीक नहीं छीन सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि कौशल ही रोजगार और आजीविका की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

‘मोदी स्टोरी’ के एक्स पोस्ट में कहा गया कि कौशल आधारित भारत की यह सोच प्रधानमंत्री मोदी के मन में तब से थी, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में वह अक्सर इस बात पर जोर देते थे कि आम लोगों को रोजमर्रा में जिन सैकड़ों सेवाओं की आवश्यकता होती है, उन्हें कौशल विकास और आय सृजन के अवसरों में बदला जा सकता है। उनका मानना था कि हर सेवा एक कौशल बन सकती है और हर कौशल आय का स्रोत बन सकता है।”

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार दुनिया की ‘स्किल कैपिटल’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश के कुशल युवा ही विकास के प्रमुख वाहक बनेंगे।

‘मोदी स्टोरी’ पोस्ट में यह भी कहा गया कि लोगों को अनेक कौशलों से लैस कर उनके लिए आजीविका के कई रास्ते खोलने की परिकल्पना की गई थी।

प्रशिक्षुओं, शिक्षकों और नीति-निर्माताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में कौशल विकास सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है।

उन्होंने कहा, “दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन किसी कुशल व्यक्ति की आजीविका कोई नहीं छीन सकता।” उनके अनुसार व्यावहारिक दक्षता और तकनीकी विशेषज्ञता आधुनिक अर्थव्यवस्था में हमेशा महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशल के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना और उनके लिए स्थायी आजीविका के अवसर तैयार करना लंबे समय से उनकी विकास नीति का केंद्रीय हिस्सा रहा है। पिछले एक दशक में शुरू की गई विभिन्न पहलों का उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और अवसरों का विस्तार करना रहा है।

भारत की समृद्ध कारीगरी और पारंपरिक व्यवसायों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के शिल्पकारों और कुशल कामगारों ने भारत की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत की पारंपरिक कौशल व्यवस्था को निशाना बनाया, क्योंकि वे इसकी आर्थिक ताकत को समझते थे।

उन्होंने कहा, “जब आक्रमणकारी भारत आए, तो उनका पहला हमला हमारे कौशल पर था। वे जानते थे कि भारतीयों की कारीगरी ही देश को महान और समृद्ध बना रही है।” प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश शासनकाल की शिक्षा व्यवस्था की भी आलोचना करते हुए कहा कि उसका मुख्य उद्देश्य व्यावहारिक कौशल और नवाचार को बढ़ावा देने के बजाय बाबू तैयार करना था।

‘मोदी स्टोरी’ पोस्ट में कहा गया, “लखनऊ में आयोजित पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह इस बात की याद दिलाता है कि कौशल के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने और आजीविका के कई अवसर सृजित करने की सोच नरेंद्र मोदी के गुजरात के दिनों से ही उनके दृष्टिकोण का हिस्सा रही है। यह वही दृष्टि है जो आज भी नए अवसर पैदा कर रही है।”

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस