Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• 2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार • चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा उत्साह का सैलाब, 11 देशों के 9,000 धावकों ने लिया हिस्सा • गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सफर : 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना • 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज • हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत • भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात • एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी • आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह • पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट • दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय

12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज

22 नवंबर, 2026 05:42 PM

भारत और बांग्लादेश के बीच साझा नदियों के जल बंटवारे को लेकर रविवार को ढाका में अहम बैठक होने जा रही है। दोनों देशों के प्रतिनिधि ज्वाइंट रिवर कमीशन (जेआरसी) के तहत ‘गंगा जल बंटवारा समझौते’ के क्रियान्वयन और नदी के जल प्रवाह से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 1996 में हुआ 30 साल पुराना गंगा जल बंटवारा समझौता आगामी 12 दिसंबर को समाप्त होने वाला है।

बांग्लादेशी समाचार एजेंसी यूएनबी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंच चुका है। भारत की ओर से जेआरसी के सदस्य और आयुक्त शरद चंद्र प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश की ओर से संयुक्त नदी आयोग के सदस्य मोहम्मद अनवर कादिर छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे।

हालांकि, इस बैठक का औपचारिक एजेंडा मौजूदा समझौते के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। समझौते के नवीनीकरण या विस्तार पर बातचीत करना इस समिति के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। ऐसे में 12 दिसंबर की समय सीमा से पहले दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय राजनीतिक बातचीत का महत्व बढ़ गया है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 20 नवंबर को कहा, ” जेआरसी गंगा सहित सभी सीमा पार नदियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का स्थापित तंत्र है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश के साथ रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही भारत के हितों की रक्षा भी उसके लिए महत्वपूर्ण है।”

भारत और बांग्लादेश के बीच 54 साझा नदियां हैं, लेकिन गंगा एकमात्र नदी है जिसके जल बंटवारे को लेकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौता है। 12 दिसंबर 1996 को तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत खास तौर पर जनवरी से मई के बीच शुष्क मौसम में फरक्का बैराज पर गंगा के जल प्रवाह के आधार पर दोनों देशों के बीच पानी का बंटवारा किया जाता है।

बांग्लादेश अब मौजूदा समझौते को उसी रूप में आगे बढ़ाने के बजाय नए या संशोधित समझौते की मांग कर रहा है। उसकी प्रमुख मांगों में शुष्क मौसम के दौरान पानी की निर्धारित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए गारंटी प्रावधान शामिल करना है। देश के जल संसाधन मंत्री शाहिदुद्दीन चौधरी अनी ने कहा है कि उनका देश 1977 के समझौते में शामिल गारंटी प्रावधान को नए समझौते में वापस लाना चाहता है।

दूसरी ओर, भारत के लिए भी इस समझौते पर बातचीत में पश्चिम बंगाल और बिहार की जरूरतें महत्वपूर्ण हैं। दोनों राज्यों ने गंगा के पानी के इस्तेमाल और अपनी घरेलू जरूरतों को लेकर अपनी चिंताएं रखी हैं। ऐसे में किसी भी नए समझौते में दोनों देशों की आवश्यकताओं के साथ संबंधित राज्यों के हितों का संतुलन भी महत्वपूर्ण होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

भारत पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज, सोमवार को पीएम मोदी से होगी मुलाकात

एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

एआई हो या कोई नई तकनीक, कुशल व्यक्ति की रोजी-रोटी कोई नहीं छीन सकता : पीएम मोदी

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस