Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट • दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा • सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री • दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की • राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग • एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट • मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह • अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे एफआईआई निवेश, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल के दाम • भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड • एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

राष्ट्रीय

दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

22 नवंबर, 2026 05:10 PM

नई दिल्ली : नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ होने वाली पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि टॉम बेरेंडसन और एस जयशंकर विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इससे भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत सहयोग और गहरा होगा।

बेरेंडसन 22 और 23 नवंबर को भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस बैठक में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत और नीदरलैंड के बीच इस वर्ष मई में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने पर सहमति बनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने 16 मई को हेग में अपनी बैठक के दौरान 2026-2030 के लिए रणनीतिक साझेदारी का पांच वर्षीय रोडमैप अपनाया था। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को ठोस पहलों और समयबद्ध कार्ययोजनाओं के जरिए आगे बढ़ाना है।

इस रोडमैप में विदेश मंत्रियों के स्तर पर वार्षिक बैठक की व्यवस्था भी शामिल है, ताकि रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जा सके और भविष्य के सहयोग को दिशा दी जा सके।

दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, दवा उद्योग, चिकित्सा प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। इसके अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, क्वांटम प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाने पर जोर है।

हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोग को लेकर भी संपर्क बढ़ा है। अक्टूबर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड के कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इसमें भारतीय कंपनियों और डच उद्योगों के बीच निवेश, सह-विनिर्माण और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी।

इसी तरह अक्टूबर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने भारत में नीदरलैंड की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने के मुद्दे पर बातचीत की थी।

सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भी जयशंकर और बेरेंडसन की मुलाकात हुई थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और प्रधानमंत्री मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान तय हुए सहयोग के बिंदुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया था।

भारत और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध वर्ष 1947 में स्थापित हुए थे। दोनों देशों के संबंधों में जल, कृषि और स्वास्थ्य सहयोग के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार

भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार

पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार

पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार

9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि

9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि

'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई