Monday, March 23, 2026
BREAKING
भारत की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए कोयला गैसीकरण महत्वपूर्ण : जी. किशन रेड्डी दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा इस बार का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘खीर सेरेमनी’ के साथ Delhi Budget Session का शुभारंभ, रेखा गुप्‍ता ने स्कूली छात्राओं को खीर परोसी निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक पेश करेंगी शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- ‘सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान’ अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

हरियाणा

उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम आम चुनाव-2026 को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

02 मार्च, 2026 07:47 PM

पंचकूला : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम पंचकूला आम चुनाव-2026 को लेकर जिला में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त श्री गौरव चैहान भी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग पंचकूला के निर्देशानुसार नगर निगम पंचकूला के वार्ड नंबर 1 से 20 तक के वार्डों की आरंभिक मतदाता सूचियों का प्रकाशन 28 फरवरी को 2026 को करवा दिया गया है तथा सभी वार्डों की आरंभिक मतदाता सूचियां वार्डों में निर्धारित किए गए वीआईसीसी सेंटरों पर रखवा दी गई है। इसके अलावा वार्डों की आरंिभक मतदाता सूचियां नगर निगम पंचकूला व उपायुक्त पंचकूला की वेबसाईट  mcpanchkula.in and Panchkula.nic.in   पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को भी सूचियों की प्रतियां उपलब्ध करवाई गई है।

बैठक में यह भी बताया गया कि नगर निगम पंचकूला क्षेत्र का कोई भी मतदाता अपने वोट निर्धारित किए गए वीआईसीसी सेंटर पर जाकर देख सकता है। अगर किसी मतदाता का नाम आरंभिक मतदाता सूची में छूट गया है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में डलवाने के लिए 7 मार्च 2026 तक वीआईसीसी सेंटर पर नियुक्त किए गए रिवाईजिंग आॅथोरिटी/स्टाफ के पास जाकर आवेदन कर सकता है।

इस कार्य के लिए वार्ड अनुसार वीआईसीसी सेंटर स्थापित किए गए है। जिन स्थानों पर वीआईसीसी सेंटर स्थापित किए गए, उनमें वार्ड नंबर 1 के लिए सामुदायिक केंद्र एमडीसी सेक्टर-4, वार्ड नंबर 2 के लिए सामुदायिक केंद्र एमडीसी सेक्टर-5, वार्ड नंबर 3 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-9  वार्ड नंबर 4 के  लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-10, वार्ड नंबर 5 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-15, वार्ड नंबर 6 व 7 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-17, वार्ड नंबर 8 के लिए धर्मशाला गांव बुढनपुर, वार्ड नंबर 9 व 10 के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14, वार्ड 11 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12, वार्ड नंबर 12 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-11, वार्ड नंबर 13 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21, वार्ड नंबर 14 के लिए सामुदायिक केंद्र फतेहपुर, वार्ड नंबर 15 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर 20, वार्ड नंबर 16 के लिए शिव मंदिर बीड घग्गर, वार्ड नंबर 17 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-23, वार्ड नंबर 18 के लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-27, वार्ड नंबर 19 के लिए सामुदायिक केंद्र गांव मान्क्या और वार्ड नंबर 20 के लिए सामुदायिक केंद्र गांव कोट शामिल है।

इस अवसर पर नगराधीश जागृति, नगर निगम के जेई सुशील शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से राजिंद्र नोनिवाल, कांग्रेस पार्टी से जिलाध्यक्ष संजय चैहान और रविंद्र रावल, जेजेपी से जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग, पूर्व एमसी गौतम प्रसाद, रितु गोयल, सोनिया सूद, राकेश कुमार, संदीप सिंह, सोनू बिडला और नगर निगम व जिला प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़

स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़

मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज

मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज

आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी

कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

बठिंडा में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

बठिंडा में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

सोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायलसोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायल

सोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायलसोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायल

कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर की बड़ी उपलब्धि, पहला ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल

कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर की बड़ी उपलब्धि, पहला ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल

हृदयाघात से युवाओं की बढ़ती मौतों पर सरकार जवाब दे: कुमारी सैलजा

हृदयाघात से युवाओं की बढ़ती मौतों पर सरकार जवाब दे: कुमारी सैलजा

हरियाणा और अफ़्रीका की साझेदारी से विकास को मिलेगी गति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा और अफ़्रीका की साझेदारी से विकास को मिलेगी गति : नायब सिंह सैनी