Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर

27 मार्च, 2026 01:06 PM

अमेरिका और इजरायल की एयर स्ट्राइक से शुरू हुए संघर्ष में ईरान में 1,500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ये आकंड़े ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए हैं। दावा ये भी है कि संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है, क्योंकि अधिकारियों ने अभी तक पूर्ण गणना नहीं की है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का अनुमान है कि संघर्ष से हुई तबाही से देश में बड़े पैमाने पर विस्थापन भी हुआ है। यूएनएचसीआर के मुताबिक, 28 फरवरी को हमले शुरू होने के बाद से ईरान में 3.2 मिलियन (32 लाख) लोग जो आबादी का 3 प्रतिशत से ज्यादा है पहले ही बेघर हो चुके हैं।

संघर्ष के सत्ताईस दिन बाद, सहायता एजेंसियां और ईरान की सीमा से लगे देश एक संभावित शरणार्थी संकट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं क्योंकि आम लोग हिंसा के डर से सुरक्षित स्थानों की तलाश में भाग रहे हैं। तुर्की, तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान ने बॉर्डर, सीमित अधिकृत क्रॉसिंग और कभी-कभी तीसरे देश के नागरिकों को निकालने की रिपोर्ट दी है।

इराक से वापसी की संख्या कम रही, और 325 ईरानी नागरिकों ने संकट का हवाला देते हुए बॉर्डर पार किया है। ईरान में, लोगों को अपने टूटे-फूटे घरों से निकलने पर मजबूर होना पड़ा है। कई अस्पताल, परमाणु संयंत्र, रिफाइनरी और डीसेलिनेशन (खारे पानी को मीठा करना) प्लांट पर असर पड़ा है।

ईरान में संघर्ष शुरू होने के बाद से 85,176 से अधिक सिविलियन साइट्स को नुकसान पहुंचा है, जिसमें 282 स्वास्थ्य केंद्र, 600 स्कूल, और 64,583 आवास शामिल हैं। अकेले तेहरान में, शहर प्रशासन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि राजधानी में लगभग 14,000 रिहायशी आवासों को नुकसान पहुंचा है और कम से कम 6,000 लोगों को म्युनिसिपल होटलों में ठहराया गया है।

ईरान अकेला ऐसा देश नहीं है जहां तेजी से बढ़ते संघर्ष की वजह से लोगों के सामने विस्थापन का संकट पैदा हो हुआ है। लेबनान की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। इजरायली सैन्य अभियान के चलते दक्षिणी लेबनान के हजारों लोग अपने घर-इलाके छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) के अनुसार, इजरायली सेना ने अपनी सैन्य कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कई इलाकों को खाली कराने का आदेश जारी किया। इस आदेश से प्रभावित क्षेत्र करीब 1,470 वर्ग किलोमीटर (568 वर्ग मील) से अधिक है, जो लेबनान के कुल क्षेत्रफल का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’