Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

ईरान में भडक़ी बगावत की आग, सडक़ों पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में चार की मौत

05 जनवरी, 2026 12:39 PM

तेहरान ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का गुस्सा महंगाई और आर्थिक संकट को लेकर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच पश्चिमी ईरान में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। दो मानवाधिकार संगठनों ने आरोप लगाया कि रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई। देशभर के कई शहरों में शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे। ये प्रदर्शन ईरान में बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुस्से की वजह से शुरू हुए। देखते ही देखते इन प्रदर्शनों में हिंसा बढ़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, ये प्रदर्शन ईरान में 2022-2023 के आंदोलन के बाद सबसे बड़े हैं। नॉर्वे स्थित मानवाधिकार संगठन हेंगॉ ने कहा कि पश्चिमी ईरान के इलाम प्रांत के मालेकशाही इलाके में रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलियां चलाईं। इसमें ईरान की कुर्द अल्पसंख्यक समुदाय के चार लोगों की मौत हो गई। 

संगठन ने यह भी कहा कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि क्या दो और लोगों की मौत हुई है। उसके अनुसार, दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात दिन में ईरान के 31 में से 25 प्रांतों के 60 शहरों में कम से कम 174 जगहों पर प्रदर्शन दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कम से कम 582 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कम से कम 15 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई। हालांकि, इन आंकड़ों की तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग