Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

ईरान में तानाशाही की हदें पारः इरफान सुल्तानी को चौराहे पर फांसी का ऐलान, ट्रंप बोले- ऐसा हुआ तो ये ताबूत में आखिरी कील होगा !

14 जनवरी, 2026 07:43 PM

ईरान में सरकार विरोधी आंदोलन अब खुले तौर पर क्रांति का रूप लेता नजर आ रहा है। देशभर में लगातार 18वें दिन प्रदर्शन जारी हैं, जिनमें अब तक 2,000 से अधिक लोगों की मौत और 10,000 से ज्यादा की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच खामेनेई शासन एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है, जिसे हालात के लिए निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। बुधवार को 26 वर्षीय युवा प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी को सरेआम फांसी दी जा सकती है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, हालिया आंदोलन के दौरान वह पहले व्यक्ति हो सकते हैं जिन्हें मौत की सजा दी जाएगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है, तो उसकी ये ताबूत में आखिरी कील साबित होगा क्योंकि अमेरिका उसके खिलाफ "बहुत कड़ी कार्रवाई" करेगा । मानवाधिकार समूहों का कहना है कि ईरानी अधिकारियों की हिंसक कार्रवाई में 2500 से ज़्यादा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।


कौन है इरफान सुल्तानी?
मध्य ईरान के फार्दिस शहर में कपड़ों की दुकान चलाने वाले इरफान सुल्तानी कोई पेशेवर राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं थे। 8 जनवरी को उन्हें अपने घर से गिरफ्तार किया गया था। उनका ‘अपराध’ सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान आजादी के नारे लगाए। गिरफ्तारी के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें जेल भेज दिया गया और फिर बेहद तेज प्रक्रिया में मौत की सजा सुना दी गई।ब्रिटिश अखबार द गार्जियन के मुताबिक, 11 जनवरी को सुल्तानी की एक संक्षिप्त सुनवाई हुई, जिसके बाद उन पर ‘मोहारेबेह’ (अल्लाह के खिलाफ युद्ध) का आरोप लगाते हुए फांसी की सजा सुना दी गई। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि यह आरोप अक्सर ईरान में असहमति को कुचलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

परिवार को सिर्फ 10 मिनट
हेंगॉव ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, सुल्तानी के परिवार को करीब पांच दिन पहले फांसी की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया है कि फांसी से पहले इरफान को परिवार से सिर्फ 10 मिनट की आखिरी मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। संगठन की सदस्य अरिना मोरादी के मुताबिक, परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि इरफान को कानूनी सलाह, बचाव का अधिकार और निष्पक्ष सुनवाई जैसे बुनियादी अधिकारों से पूरी तरह वंचित रखा गया।इरफान की बहन एक लाइसेंस प्राप्त वकील हैं, जो कानूनी रास्ते से उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन परिवार का आरोप है कि उन्हें केस फाइल तक देखने की इजाजत नहीं दी जा रही।

ट्रंप की चेतावनी: जवाब तय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देना शुरू करता है, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा। ट्रंप पहले ही प्रदर्शनकारियों से कह चुके हैं कि “डटे रहो, मदद आ रही है।”विश्लेषकों का मानना है कि अगर इरफान सुल्तानी को सरेआम फांसी दी जाती है, तो आंदोलन कमजोर होने की बजाय और भड़क सकता है। इससे अमेरिका को ईरान पर कार्रवाई का सीधा आधार भी मिल सकता है।


ईरान का पलटवार
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने ट्रंप की धमकी पर पलटवार करते हुए कहा है कि ईरानी नागरिकों की मौत के लिए अमेरिका और इजराइल जिम्मेदार हैं। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इरफान सुल्तानी की फांसी वाकई खामेनेई शासन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर