Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

चीन में भ्रष्टाचार पर और कड़ा प्रहार, 2025 में रिकॉर्ड स्तर की कार्रवाई, 65 वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

14 जनवरी, 2026 07:44 PM

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) ने 2026 से 2030 तक लागू होने वाली 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने का ऐलान किया है। यह फैसला पार्टी के अनुशासनात्मक निकाय केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग (CCDI) की पांचवीं पूर्ण बैठक में पारित एक कम्युनिके के जरिए सामने आया। बीजिंग में सोमवार से बुधवार तक चली इस अहम बैठक में राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जो CPC के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं, मौजूद रहे और उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पार्टी की शुद्धता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली ने मंगलवार को लिखा कि आर्थिक विकास और तकनीकी प्रगति भले ही अहम हों, लेकिन भ्रष्टाचार मुक्त शासन कम्युनिस्ट पार्टी का मूल लक्ष्य है। रिपोर्ट में कहा गया कि शी जिनपिंग भ्रष्टाचार को “कैंसर” मानते हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी मार्क्सवादी सत्तारूढ़ पार्टी की जड़ों को कमजोर करता है। अखबार के अनुसार, 2012 से शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। यह अभियान सिर्फ पैसों के लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें काम में लापरवाही, संसाधनों की बर्बादी, देरी और प्रशासनिक ढिलाई जैसी अनियमितताएं भी शामिल हैं। श्रीलंका के प्रमुख अखबार डेली मिरर ने चीनी मीडिया के हवाले से बताया कि 2025 में रिकॉर्ड 65 वरिष्ठ अधिकारियों को हिरासत में लिया गया, जो पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। 2020 में यह आंकड़ा सिर्फ 18 था, जो लगातार बढ़ते हुए 2023 में 45 और अब 65 तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन की सेना में भी बड़े पैमाने पर शुद्धिकरण हुआ है। कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों को बाहर किया गया, जिससे यह साफ है कि बीजिंग तेजी से सैन्य आधुनिकीकरण के बीच सेना में भ्रष्टाचार को लेकर बेहद गंभीर है।विश्लेषकों का मानना है कि यह सख्ती सुस्त होती अर्थव्यवस्था, नीतिगत चुनौतियों और बढ़ते भू-राजनीतिक दबाव के बीच सत्ता पर नियंत्रण मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। प्रांतों, केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी कंपनियों, विश्वविद्यालयों और खासतौर पर वित्तीय क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार पर अब निर्णायक कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग