Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

पाकिस्तान में भारतीय सिख महिला सरबजीत पर शिकंजाः निकाह के बाद बदला नाम, अब जासूसी के शक में गिरफ्तार

14 जनवरी, 2026 07:48 PM

पाकिस्तान यात्रा के दौरान नवंबर में एक स्थानीय मुस्लिम से शादी करने वाली भारतीय सिख महिला को गिरफ्तार कर लाहौर के एक सरकारी आश्रय गृह में भेज दिया गया। पंजाब सरकार के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरबजीत कौर (48) उन 2,000 सिख तीर्थयात्रियों में शामिल थीं, जिन्होंने गुरु नानक जयंती से संबंधित समारोहों में भाग लेने के लिए पिछले साल नवंबर में भारत से वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश किया था। कुछ दिनों बाद तीर्थयात्री वतन लौट गए, लेकिन कौर लापता हो गईं। लाहौर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में बताया कि कौर ने पाकिस्तान पहुंचने के एक दिन बाद चार नवंबर को लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले के नासिर हुसैन से शादी कर ली।

बाद में, कौर और हुसैन ने लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर शिकायत की कि पुलिस ने शेखूपुरा के फारूकाबाद स्थित उनके घर पर अवैध रूप से छापा मारा और उन पर शादी खत्म करने के लिए दबाव डाला। लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश फारूक हैदर ने पुलिस को आदेश दिया कि वे दंपति को प्रताड़ित करना बंद करे। पंजाब सरकार के एक सूत्र ने बताया, ‘‘अदालत के आदेश का पालन करने के बजाय, पंजाब पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया और कौर को लाहौर के दारुल अमान (सरकारी आश्रय गृह) भेज दिया।'' उन्होंने कहा कि अधिकारी कौर को निर्वासित करना चाहते हैं जबकि उनके पति एक मामले के चलते पुलिस हिरासत में हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘अधिकारियों ने कौर को निर्वासित करने का प्रयास किया था, लेकिन वाघा-अटारी सीमा बंद होने के कारण वे असफल रहे।" इससे पहले, एक वीडियो में कौर ने कहा कि उन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए इस्लामाबाद में राजनयिक मिशन से संपर्क किया और पाकिस्तानी नागरिकता के लिए भी आवेदन किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तलाकशुदा हूं और हुसैन से शादी करना चाहती थी; मैं यहां इसी उद्देश्य से आई हूं।'' निकाह समारोह से पहले कौर को नूर नाम दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हुसैन से खुशी-खुशी शादी की।'' लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि यह संदेह है कि वह एक ‘‘भारतीय जासूस'' हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद पाकिस्तान में रहना एक अवैध कृत्य है। यह मामला पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।''

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित