Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

America–Iran War Alert : अमेरिका के पास हैं ये 4 बड़े हथियार, पलों में ढेर हो सकता है ईरान

15 जनवरी, 2026 05:52 PM

रूस-यूक्रेन युद्ध अभी पूरी तरह थमा भी नहीं है कि पश्चिम एशिया में एक नए बड़े सैन्य टकराव की आशंका गहराने लगी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, इजरायल की आक्रामक रणनीति और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। सैन्य विश्लेषकों के मुताबिक, यदि अमेरिका वर्ष 2026 में ईरान के खिलाफ किसी बड़े ऑपरेशन को मंजूरी देता है, तो यह अब तक का सबसे हाई-टेक और मल्टी-डोमेन सैन्य अभियान हो सकता है।

जून 2025 में हुए कथित ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ ने पहली बार इस ओर इशारा किया था कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि सीमित लेकिन निर्णायक सैन्य विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है। उस ऑपरेशन में अमेरिका ने अपने सबसे शक्तिशाली नॉन-न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल कर वैश्विक रणनीतिक हलकों को चौंका दिया था। ईरान को मिटाना हो तो अमेरिका अपने 4 बड़े हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकता है। कौन हैं वो हथिया और क्यों है खास... आइए जानें-

1. B-2 स्पिरिट: रणनीतिक हमले की रीढ़
अमेरिकी वायुसेना का B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर किसी भी संभावित हमले का मुख्य आधार माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जून 2025 में इन विमानों ने अमेरिका के मिसौरी एयरबेस से नॉन-स्टॉप उड़ान भरते हुए ईरान के अंदर गहरे भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाया था। B-2 बॉम्बर्स से दागा गया GBU-57A/B मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) करीब 30 हजार पाउंड वजनी बंकर-बस्टर बम है, जो सैकड़ों फीट नीचे बने कंक्रीट और चट्टानी ठिकानों को भेदने में सक्षम माना जाता है। फोर्दो जैसे ईरानी परमाणु ठिकानों के लिए इसे सबसे प्रभावी हथियारों में गिना जाता है। संभावित 2026 ऑपरेशन में B-2 के साथ F-35 लाइटनिंग-II और F-22 रैप्टर जैसे स्टील्थ फाइटर जेट्स की तैनाती भी की जा सकती है, जिनका काम ईरान की रूस-निर्मित एयर डिफेंस प्रणालियों को निष्क्रिय करना होगा।

2. समुद्र से वार: टॉमहॉक मिसाइलें
समुद्री मोर्चे पर अमेरिकी नौसेना की सबसे भरोसेमंद ताकत है Tomahawk Land Attack Missile (TLAM)। ये मिसाइलें गाइडेड मिसाइल पनडुब्बियों और वर्जीनिया क्लास सबमरीन से सैकड़ों किलोमीटर दूर से दागी जा सकती हैं। कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाली ये मिसाइलें ईरान के कमांड सेंटर्स, मिसाइल फैक्ट्रियों और सैन्य ठिकानों को सटीक निशाना बना सकती हैं। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, 2026 में अमेरिका ब्लॉक-V टॉमहॉक का इस्तेमाल कर सकता है, जिसमें उड़ान के दौरान लक्ष्य बदलने और बेहतर एंटी-शिप क्षमता मौजूद है।

3. साइबर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर
संभावित सैन्य कार्रवाई सिर्फ बम और मिसाइलों तक सीमित नहीं होगी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की रणनीति में साइबर वॉर और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसका मकसद ईरान की एयर डिफेंस नेटवर्क, ड्रोन कमांड सिस्टम और सैन्य संचार व्यवस्था को शुरुआती चरण में ही पंगु बनाना होगा। साइबर हमलों के जरिए रडार सिस्टम को ‘ब्लाइंड’ कर पारंपरिक हमलों का रास्ता आसान किया जा सकता है।

4. AI-आधारित एयर डिफेंस और मिसाइल शील्ड
क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से अमेरिका पहले ही इजरायल और कतर में पैट्रियट और THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर चुका है। कतर के अल-उदीद एयरबेस में स्थापित एक नया AI-आधारित एयर डिफेंस कोऑर्डिनेशन सेंटर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक कर उन्हें हवा में ही इंटरसेप्ट करने में सक्षम माना जाता है। इसके अलावा, AGM-158 JASSM-ER जैसी स्टैंड-ऑफ मिसाइलें अमेरिकी विमानों को ईरानी एयर डिफेंस की सीमा से बाहर रहते हुए सटीक हमले करने की सुविधा देती हैं।

क्या बदल जाएगी मध्य-पूर्व की तस्वीर?
सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि यदि 2026 में अमेरिका ईरान के खिलाफ किसी बड़े ऑपरेशन की शुरुआत करता है, तो यह पारंपरिक युद्ध से कहीं आगे होगा। यह अभियान स्टील्थ टेक्नोलॉजी, साइबर वॉर, AI-आधारित डिफेंस और सटीक लंबी दूरी के हथियारों का संयुक्त प्रदर्शन बन सकता है। ऐसी स्थिति में न सिर्फ ईरान-अमेरिका संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा, बल्कि पूरी मध्य-पूर्व की सुरक्षा और शक्ति-संतुलन की तस्वीर भी निर्णायक रूप से बदल सकती है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर