Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

ईरान में अमेरिकी पायलट की सुरक्षित वापसी पर नेतन्याहू ने ट्रंप को बधाई दी

06 अप्रैल, 2026 01:45 PM

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान से रेस्क्यू के लिए चलाए गए सफल ऑपरेशन की बधाई दी। बता दें, ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट ए-10 और एफ-15ई को ढेर कर दिया, इसमें एक पायलट ईरान में लापता हो गया था, जिसे कई घंटों के ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक बचा लिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्रूथ सोशल के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैंने पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और व्यक्तिगत तौर पर उन्हें उनके हिम्मत वाले फैसले और दुश्मन के इलाके से निशाना बनाए गए पायलट को बचाने के लिए अच्छी तरह से किए गए अमेरिकी मिशन के लिए बधाई दी थी।”

इजरायली प्रधानमंत्री ने बताया कि अमेरिका के इस मिशन में इजरायल ने अमेरिका का साथ दिया। पीएम नेतन्याहू ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल की मदद के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि लड़ाई के मैदान में और उसके बाहर हमारा सहयोग अभूतपूर्व है और इजरायल एक बहादुर अमेरिकी योद्धा को बचाने में मदद कर सका।”

दूसरी तरफ ईरान ने इस ऑपरेशन के सफल होने के अमेरिका के दावे पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। फिनलैंड में ईरानी दूतावास ने कहा, “एक सवाल जिसका जवाब आप नहीं देंगे: बहादुरी भरा बचाव था या नाकामी को छिपाने की कोशिश? मान लेते हैं कि आप जो भी दावा कर रहे हैं वह सच है और आपने बिना किसी नुकसान के दूसरा बचाव किया। जैसा कि कहा जाता है, असंभव लगने वाली बातों पर भी कभी-कभी विश्वास करना पड़ता है। लेकिन मुद्दा यह है कि जिसे आप अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसिक सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन बता रहे हैं और जिसे दुनिया की सबसे पेशेवर और खतरनाक सेना ने अंजाम दिया, वह आखिरकार एक ही क्रू मेंबर को बचाने तक सीमित था।”

ईरानी दूतावास ने आगे कहा कि इस एक रेस्क्यू ऑपरेशन में उतना समय और मेहनत लगी, जितना उन अभियानों में भी नहीं लगी जिन्हें आप कभी सरकार बदलने वाली तेज सफलता के रूप में पेश करते रहे हैं। सच तो यह है कि यह कोई ऐसा मौका नहीं है जिस पर गर्व किया जाए। लोग पहले से ही इस सेना के किए गए काम को लेकर शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें