Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

इटली-आधारित मलकीत सिंह की हत्या में शामिल दो केएलएफ गुर्गे अमृतसर से गिरफ्तार; पांच हथियार बरामद

08 नवंबर, 2025 09:24 PM
चंडीगढ़/अमृतसर'; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इटली-आधारित मलकीत सिंह की हत्या में शामिल दो आरोपियों को अमृतसर के राजा सांसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम, निवासी गांव धारीवाल, अमृतसर, और करणबीर सिंह, निवासी गांव सैसरा कलां, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक विदेशी .30 बोर पी एक्स5 पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल, एक विदेशी .45 बोर पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 20 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे मलकीत सिंह अपने पिता के साथ गांव धारीवाल में खेतों में गेहूं की बुवाई कर रहा था, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मलकीत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिक्रमजीत सिंह आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा हुआ है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे बताया कि बिक्रमजीत 2018 में राजा सांसी स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर आरोपी बिक्रमजीत ने पंजाब में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से अवैध हथियार मंगवाए थे।

इस कार्रवाई के संबंध में और जानकारी साझा करते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एसएसपी मनिंदर सिंह की निगरानी में अमृतसर ग्रामीण पुलिस टीमों ने आरोपी बिक्रमजीत को गांव धारीवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बिक्रम के खुलासे के बाद दूसरे आरोपी करणबीर सिंह को कुकरांवाला के पास बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इन पुलिस टीमों का नेतृत्व डीएसपी गुरिंदर नागरा कर रहे थे।

डीआईजी ने कहा कि केएलएफ के इन दो गुर्गों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने राज्य में संभावित सनसनीखेज अपराधों की साजिश को नाकाम कर दिया है।

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के अन्य नेटवर्क और कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है, ताकि पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां संभव हैं।

इस संबंध में केस अमृतसर ग्रामीण के थाना राजा सांसी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 177, दिनांक 2/11/2025 दर्ज किया  गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन