Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब सरकार का बड़ा कदम — 3624 करोड़ की सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

08 नवंबर, 2025 09:25 PM

चंडीगढ़; पंजाब सरकार कमजोर वर्गों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी सिलसले में, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत अब तक 3624.46 करोड़ रूपए की राशि जारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए 6175 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है, ताकि सभी योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके।

डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि बुजुर्ग पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक 2400.70 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है, जबकि इस योजना के लिए 4100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, विधवा और आश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में 693.04 करोड़ रुपए, आश्रित बच्चों को 242.77 करोड़ रुपए, और दिव्यांग व्यक्तियों को 287.95 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस प्रकार इन योजनाओं के तहत कुल 1223.65 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। इन वर्गों के लिए पंजाब सरकार द्वारा 2075 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के 34.78 लाख लाभार्थी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि पंजाब सरकार जन-हित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार जनता के कल्याण के लिए समर्पित है। इसलिए हर योग्य लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।

“सरकार का हर कदम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में है,” डॉ. बलजीत कौर ने कहा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन