Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

पीएम मोदी रविवार को देहरादून में रजत जयंती समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल

08 नवंबर, 2025 09:42 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (9 नवंबर, 2025) को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर आयोजित रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे पीएम मोदी देहरादून का दौरा करेंगे और उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। इस दौरान, वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ₹8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें ₹930 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और ₹7210 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पीएम मोदी 28,000 से अधिक किसानों के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी करेंगे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री जल-क्षेत्र से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे-सोंग बांध पेयजल परियोजना, जो देहरादून को 150 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पेयजल उपलब्ध कराएगी और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, जो पेयजल उपलब्ध कराएगी, सिंचाई और बिजली उत्पादन में सहायक होगी।

आपको बता दें, जिन अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें विद्युत सबस्टेशन, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र आदि शामिल हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 9 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को यातायात एवं आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन