Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

मोगा सिविल अस्पताल से नशा छुड़ाने वाली गोलियां चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मोगा सिविल अस्पताल से नशा छुड़ाने वाली गोलियां चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

08 नवंबर, 2025 09:26 PM

चंडीगढ़/मोगा; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां बताया कि पंजाब पुलिस ने मोगा सिविल अस्पताल से दिवाली की रात नशा छुड़ाने वाली दवाइयों की चोरी के मामले में तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की सराहना की।

यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने चोरी को एक गंभीर अपराध करार देते हुए भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोगा सिविल अस्पताल से नशा छुड़ाने वाली गोलियां चोरी करने में शामिल आरोपी को कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके लिए मैं जिला प्रशासन और पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा करता हूं।

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने ज़ोर देकर कहा कि राज्य सरकार की “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम इस बुराई के खात्मे के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है और इसके प्रभावशाली परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 20,000 व्यक्तियों ने नशे का सेवन छोड़ दिया है।

केस की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिवाली की रात को मोगा सिविल अस्पताल से नशा छुड़ाने वाली दवाइयों की चोरी हुई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से कुल 10,150 गोलियां बरामद की गई हैं, जबकि आरोपी ने लगभग 850 गोलियां बेच दी थीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के साथ धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए राज्य सरकार के व्यापक प्रयासों का जिक्र किया, जिनमें 1400 डॉक्टरों की भर्ती, 1000 और नर्सों की भर्ती की चल रही प्रक्रिया और अस्पतालों में 350 प्रकार की दवाओं की मुफ़्त उपलब्धता शामिल है। उन्होंने आगे बताया कि कोट इसे खां में नशा छुड़ाने केंद्र को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिसके माध्यम से अब तक लगभग 1000 व्यक्तियों ने नशा छोड़ दिया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस