Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

08 नवंबर, 2025 09:30 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को जन्मदिन की शुभकामानाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।

वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी बधाई देते हुए लिखा, “भाजपा परिवार के आधारस्तंभ, हम सभी के मार्गदर्शक तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक ऐसी अद्वितीय मिसाल है, जो हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे; आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और आपका आशीर्वाद व स्नेह सर्वदा हम सबको ऐसे ही प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना करता हूं।”

लोकसभा स्पीकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “वरिष्ठ राजनेता, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने सुदीर्घ सामाजिक एवं संसदीय जीवन के माध्यम से आडवाणी ने सदैव राष्ट्र कल्याण को प्राथमिकता दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न बनाए रखें। आपके मार्गदर्शन से करोड़ों जन देशसेवा में संलग्न रहे।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन