Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

इजरायल की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक ! हिज़बुल्लाह का मोस्ट वॉन्टेड टॉप कमांडर किया ढेर, अमेरिका ने रखा था ‘50 लाख डॉलर का ईनाम’

24 नवंबर, 2025 07:45 PM

इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में एक बड़ी एयर स्ट्राइक की, जिसमें हिज़बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ और टॉप मिलिट्री कमांडर हेथम अली तबाताई मारे गए। यह हमला एक साल से जारी युद्धविराम के बीच हुआ, जिसकी वजह से यह ऑपरेशन और भी असामान्य माना जा रहा है। तबाताई को मारने के लिए किए गए इस टारगेटेड हमले में पांच अन्य लोगों की भी मौत हुई। अमेरिका ने तबाताई को 2016 में अपनी मोस्ट वॉन्टेड टेररिस्ट लिस्ट में शामिल किया था और उस पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित था।

हिज़बुल्लाह ने मौत की पुष्टि की
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमले की जानकारी देते हुए दावा किया कि तबाताई मारा गया है। कुछ घंटों बाद हिज़बुल्लाह ने भी उसकी मौत की पुष्टि की और उसे “महान कमांडर” बताते हुए श्रद्धांजलि दी। संगठन ने कहा कि तबाताई ने अपने अंतिम क्षण तक इजरायल के खिलाफ लड़ाई जारी रखी।

2023-24 के युद्ध का ‘बचा हुआ बड़ा चेहरा’
मध्यस्थता के बाद हुए युद्धविराम ने 2023-24 के संघर्ष को खत्म किया था, लेकिन उस युद्ध में इजरायल ने हिज़बुल्लाह की वरिष्ठ कमान का बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया था। तबाताई उन गिने-चुने बचे हुए वरिष्ठ अधिकारियों में से एक था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 1980 के दशक में हिज़बुल्लाह में शामिल हुआ और कई अहम पदों पर रहा। वह एलीट राडवान फोर्स के कमांडरों में शामिल था और सीरिया व यमन में भी उसने ऑपरेशन्स संभाले। 2023-24 के युद्ध में कई सीनियर कमांडरों की मौत के बाद तबाताई का रुतबा बढ़ता गया और उसे अंततः हिज़बुल्लाह का चीफ ऑफ स्टाफ बना दिया गया।

ईरानी पिता व मां लेबनानी
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, तबाताई का जन्म 1968 में लेबनान में हुआ था। उसके पिता ईरानी मूल के और मां लेबनानी थीं। वह हिज़बुल्लाह की दूसरी पीढ़ी के लड़ाकों में शामिल था, जिन्हें क्षेत्रीय मोर्चों पर तैनात किया जाता था। इजरायल ने इससे पहले भी सीरिया और 2024 में लेबनान में उसे खत्म करने की कोशिश की थी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमला बेरूत के घनी आबादी वाले इलाके की एक रिहायशी बिल्डिंग पर हुआ। हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत और 28 घायल हुए। लेबनान के राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर